Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Agra Weather: उमस के बाद बदली मौसम ने करवट, आधी रात हुई झमाझम बारिश ने दी गर्मी से राहत; आज बूंदाबांदी की चेतावनी

    Updated: Sun, 13 Apr 2025 08:08 AM (IST)

    Agra Weather आगरा में शुक्रवार रात आई आंधी का असर शनिवार को भी देखने को मिला। दिन में उमस बढ़ गई थी। लेकिन रात को मोसम ने करवट बदली और 20 मिनट पर बारि ...और पढ़ें

    Agra Weather: आगरा में देर रात आई आंधी के बाद बरसा पानी।
    Agra Weather: आगरा में देर रात आई आंधी के बाद बरसा पानी।

    HighLights

    1. मौसम विभाग ने जताया रविवार के लिए पूर्वानुमान
    2. सामान्य से कम रहे अधिकतम व न्यूनतम तापमान

    जागरण संवाददाता, आगरा। Agra Weather News: शहर में शुक्रवार रात आई आंधी का असर शनिवार को देखने को मिला। सुबह ठंडी हवा चलती रही, लेकिन दिन चढ़ने के साथ सूरज के तेवर दिखाने पर उमस बढ़ गई। इससे लोग परेशान रहे। मौसम विभाग ने रविवार को बादल छाए रहने व बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान जताया है।

    शहर में शुक्रवार रात आंधी आई थी, शहर के कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हुई थी। रात भर ठंडी हवा चलती रही थी। शनिवार सुबह भी मौसम ठीक बना रहा, लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला। तापमान तो अधिक नहीं रहा, लेकिन उमस अधिक रही। इससे पसीना बहता रहा।

    शाम को बादल घिर आए। रात साढ़े दस बजे के करीब हवा चलने लगी और देखती ही देखते बूंदाबांदी होने लगी। करीब 15 मिनट पर अच्छी बूंदाबांदी ने मौसम में खुशनुमा कर दिया। रात करीब 11ः40 बजे तेज हवा के साथ फिर बारिश हुई। बारिश में भीगते हुए कुछ लोगों ने लुत्फ उठाया। लोग भीगने बचने को सुरक्षित स्थान तलाशते रहे। करीब 20 मिनट तक शहर में बारिश होने से उमस से परेशान लोगों को राहत मिली।

    तापमान रहा था ये

    इससे पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। आर्द्रता बढ़कर 83 प्रतिशत तक पहुंच गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस रहा था।

    खबरें और भी

    आज का ये है पूर्वानुमान

    मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि रविवार को बादल छाए रहने के साथ हल्की वर्षा हाे सकती है। अधिकतम तापमान में अधिक उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा। न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी।

    ये भी पढ़ेंः UP Weather Update Today: गोरखपुर-मऊ समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    खेतों से उड़ा भूसा, गेहूं की फसल भी हुई प्रभावित

    दो दिन आई आंधी से किसान खासे प्रभावित हुए हैं। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को हल्की वर्षा से नुकसान पहुंचा है। सर्वाधिक नुकसान उन किसानों को हुआ है, जिनका भूखा खेतों में ही पड़ा था। वह आंधी में उड़ गया। अब पशुओं के लिए चारे का भी ऐसे किसानों के सामने संकट भी खड़ा हो गया है। लगभग 85 प्रतिशत गेहूं की फसल कट चुकी है। और 80 प्रतिशत की थ्रेसिंग हो चुकी है। 15 प्रतिशत अभी कटनी है। थ्रेसिंग के बाद किसान गेहूं को तो घर ले आया है, लेकिन अभी भूसा खेतों में ही पड़ा है।

    पिसावा में टूटे पड़े पेड़

    भूसा उड़ गया

    कोई किसान भूसा को घर लेकर आएगा, तो कोई खेत पर ही रखने का इंतजाम करेगा। आंधी ने किसानों के अरमनों पर पानी फेर दिया। दो दिन की आंधी में किसानों को भूसा ही उड़ गया। खेरागढ़ के किसान पप्पू ने बताया कि थ्रेसिंग कर गेहूं को घर ले आए। भूसा लेकर आना था। इसी बीच अचानक आई आंधी में 70 प्रतिशत तक भूसा उड़ गया।

    आंधी ने पहुंचाया किसानों को नुकसान

    अछनेरा के कचौरा के उदयवीर सिंह ने बताया कि इस साल उसने अपने खेतों में आलू की फसल की बोआई की थी। पशुओं के लिए भूसा का कोई इंतजाम नहीं था। उन्होंने बताया कि वेदप्रकाश से पांच हजार रुपये प्रति बीघा भूसा तय कर खरीदा था। घर लाने से पहले ही आंधी में उड़ गया। ये तो उदाहरण मात्र हैं। दो दिन की आंधी में गेहूं की फसल और भूसा का किसानों को काफी नुकसान हुआ है। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार का कहना है कि आंधी से किसानों को नुकसान पहुंचा है।

    ये भी पढ़ेंः फ्री का राशन भी ले रहीं मोहम्मद शमी की बहन की ग्राम प्रधान सास, कार्ड में दर्ज चार यूनिट; DM ने शुरू कराई जांच