Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आगरा: पति की हत्या कर बाथरूम में दफना दिया शव, ऊपर से कर दिया पक्का फर्श

    By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Fri, 03 Jul 2026 05:57 PM (IST)

    आगरा में एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर शव को बाथरूम में दफना दिया। पुलिस ने कंकाल बरामद कर पत्नी को हिरासत में लिया है। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. शव को बाथरूम में खोदकर दफनाया, ऊपर से फर्श बनाया।

    2. पुलिस ने कंकाल बरामद कर पत्नी को हिरासत में लिया।

    जागरण संवाददाता, आगरा। शराबी पति की हरकतों से तंग आकर पत्नी ने डेढ़ माह पहले उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को अपने बाथरूम में दबाकर ऊपर से पक्का फर्श कर दिया। गुमशुदगी लिखाने के बाद उसने पुलिस के साथ सीसीटीवी फुटेज भी देखे और मोहल्ले में पति की याद में रोती भी थी। शुक्रवार को महिला ने अपने जेठ को घटना की जानकारी दी।

    इसके बाद पुलिस ने बाथरूम का फर्श खोदवाकर देखा तो उसमें कंकाल निकला। महिला को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। मगर, अभी तक वह हत्या की बात नहीं स्वीकार कर रही है। वह कह रही है कि पति उससे मारपीट करता था और उसने फंदा लगाकर जान दे दी थी। इसके बाद डरकर उसने पति को बाथरूम में गाढ़ दिया

    मूलरूप से भरतपुर के रंजीत नगर के रहने वाले 44 वर्षीय सुरेंद्र कुमार शर्मा सिकंदरा में दहतोरा के रेणुका धाम कालोनी में रहते थे। घर में उनकी पत्नी रूबी, मां कमला और दो बेटी रहती थीं। भाई अनिल शर्मा ने बताया कि सुरेंद्र कुछ करता नहीं था। वह शराब पीता था।इसको लेकर रूबी से झगड़ा होता था। 18 मई को रूबी ने उन्हें काॅल करके कहा कि उनके घर पुलिस दबिश दे रही है।

    Surendra Sharma

    पति सुरेंद्र शर्मा का फाइल फोटो।

    इसलिए मां और बच्चियों को आप घर से ले जाओ। उसके कहने पर अनिल पहुंचे और सुरेंद्र की दोनों बेटियों और मां को अपने घर वायु विहार ले आए। दूसरे दिन रूबी भी वहां पहुंच गई। उसने बताया कि सुरेंद्र कहीं चले गए हैं। चार से पांच दिन में लौटने की बाेलकर गए हैं।चार पांच दिन बाद भी वह नहीं आए तो 26 मई को अनिल ने रूबी को साथ ले जाकर प्राची टावर चौकी पर गुमशुदगी की तहरीर दी

    खबरें और भी

    पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद रूबी को साथ लेकर सीसीटीवी फुटेज चेक कराए, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उधर, मां कमला और सुरेंद्र की दोनों बच्चियों के साथ रूबी भी अनिल शर्मा के घर पर रह रही थी। अनिल ने कई बार उनसे पूछने की कोशिश की, लेकिन रूबी ने कुछ नहीं बताया। सात से आठ दिन पहले अनिल ने सुरेंद्र के परिवार और मां को उसके घर भेज दिया।

    Agra Husband Murder

    बाथरूम में दबे शव को निकालने के लिए खोदाई करते मजदूर।

    शक होने पर 27 जून को अनिल अपनी मां को सुरेंद्र के घर से ले गए। मां को भरतपुर ले जाकर उन्होंने बैंक का स्टेटमेंट चेक किया। क्योंकि मां के खाते में पेंशन आती थी। वह रूबी ही खर्च करती थी। उनके हिस्से में कम रुपये देती थी। शुक्रवार को रूबी ने काॅल करके अनिल को घर बुलाया। वे सुबह ही घर पहुंच गए और उससे पूछा कि सुरेंद्र कहां है। उसने बताया कि बाथरूम में नीचे गाढ़ दिया है

    अनिल के जानकारी देने पर पहुंची पुलिस ने बाथरूम में खोदाई करके शव निकलवाया। इसके बाद रूबी को हिरासत में ले लिया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास का कहना है महिला द्वारा हत्या कर शव को बाथरूम में गाढ़ने का मामला सामने आया है। अभी महिला से पूछताछ कर अन्य तथ्य जानने की कोशिश की जा रही है।