Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आगरा के इंजीनियर की अमेरिका में हत्या केस; पुलिस कार्रवाई न होने से परेशान पिता, सांसद बोले- विदेश मंत्री से करेंगे बात

    Updated: Mon, 22 Jul 2024 09:20 AM (IST)

    Agra Youth Shot Dead In America Update News अमेरिका में आगरा के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पिता ने वीडियो कॉल से बेटे का अंतिम संस्कार देखा। उ ...और पढ़ें

    Agra News: आगरा के गेविन की फाइल फोटो, अमेरिका में उनकी हत्या कर दी गई।
    Agra News: आगरा के गेविन की फाइल फोटो, अमेरिका में उनकी हत्या कर दी गई।

    HighLights

    1. रोड रेज की घटना में गोली मारकर की गई हत्या
    2. 17 दिन पहले की मैक्सिकन लड़की से हुई थी शादी

    जागरण संवाददाता, आगरा। अमेरिका के इंडियाना प्रांत में गेविन दासौर को गोली मारने के मामले में वहां की पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने से पिता पवन दासौर आहत हैं। उन्होंने कहा वह अमेरिका में अपने अधिवक्ता से विधिक राय लेने के बाद कार्रवाई करेंगे।

    रविवार को केंद्रीय पशुपालन, मत्स्य एवं डेयरी विकास राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल गेविन के स्वजन से मिलने पहुंचे। उन्होंने पिता को आश्वस्त किया कि मामले में वह विदेश मंत्री से बात करेंगे। जिससे कि घटना की सही जांच की जा सके।

    गेविन दासौर की 16 जुलाई को अमेरिका के इंडियाना पोलिस शहर में रोड रेज विवाद के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह पत्नी सिंथिया विवियाना के साथ कार से घर आ रहे थे। पिकअप ट्रक चालक द्वारा ओवरटेक के दौरान उनकी कार से असंतुलित होकर सड़क से उतर गई थी। जिस पर गेविन ने पिकअप ट्रक चालक को रोका था।

    आरोपित को आत्मरक्षा में गोली चलाने का दावा कर छोड़ दिया

    गेविन के पिता पवन दासौर का कहना है कि पुलिस ने आरोपित को सिर्फ आत्मरक्षा में गोली चलाने का दावा करने पर छोड़ दिया। जबकि सच्चाई ये है कि गेविन हाथ में पिस्टल पकड़े थे, लेकिन वह गोली नहीं चला रहे थे। पिकअप ट्रक चालक से गलत तरीके से गाड़ी चलाने का विरोध कर रहे थे। इसी दौरान पिकअप ट्रक चालक ने गेविन को गोली मार दी।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः Sawan Ka Somwar: हर-हर महादेव से गूंजा बाबा औघड़नाथ मंदिर, मेरठ में सेना और पुलिस के जवानों ने संभाली व्यवस्था

    29 जुलाई को घर आएंगी अस्थियां

    पवन दासौर ने बताया कि बेटे गेविन हर वर्ष परिवार से मिलने आगरा आते थे। अब गेविन की अस्थियां 29 जुलाई को आएंगी। शुक्रवार को गेविन का अमेरिका में अंतिम संस्कार हुआ था। अमेरिका में रहने वाली दीप्शी भाई की अस्थियां लेकर आ रही हैं। जिसे गंगा में प्रवाहित किया जाएगा।

    ये भी पढ़ेंः Sawan 2024: सावन का पहला सोमवार आज, महामृत्युंजय मंत्र का करें जाप; कर्ज से मिलेगी मुक्ति

    बहन की शादी में आना था घर 

    गेविन दासौर बीएससी करने के बाद अमेरिका चले गए थे। वहां पर ऑटो मोबाइल में डिप्लोमा करने के बाद ट्रांसपोर्ट का काम शुरू किया था। अमेरिका में ही मैक्सिको मूल की सिंथिया विवियाना से 29 जून को शादी की थी। पिता ने बताया कि शादी का जश्न मनाने के लिए गेविन घर आने को कह रहे थे। मगर, इसी वर्ष दिसंबर में बेटी दीप्शी की शादी है, इसलिए बहन की शादी में पत्नी के साथ आने को कहा था। इसी आयोजन में गेविन की शादी की दावत की योजना बनाई थी, लेकिन सब खत्म हो गया।

    तीन गोली मारने का वीडियो हो रहा प्रसारित

    इंटरनेट मीडिया पर गेविन को गोली मारने की घटना का लाइव वीडियो प्रसारित हो रहा है। इसमें वह पिकअप ट्रक चालक से बात कर रहा है। इसी दौरान पिकअप ट्रक चालक केबिन के अंदर से गेविन को गोली मार देता है। गेविन वहीं गिर जाते हैं। प्रसारित वीडियो में चालक गेविन को एक के बाद एक तीन गोलियां मारता दिखाई दे रहा है।

    पिता पवन ने बताया वीडियो वहां से गुजर रहे एक अमेरिकी अश्वेत ने अपने मोबाइल से बनाया था। जिसे उसने इंटरनेट मीडिया में शेयर किया था। पिता का कहना है कि गेविन के हाथ में पिस्टल जरूर थी, मगर वह गोली नहीं चला रहा था। पिकअप ट्रक चालक से विवाद के दौरान बातचीत में वह दाएं हाथ से बाएं हाथ में पिस्टल ले लेता है। गेविन बाएं हाथ से गोली नहीं चला सकता था।