आगरा एयरपोर्ट से बेंगलुरू के यात्रियों के लिए आई अच्छी खबर, IndiGo का आया नया शिड्यूल
आगरा से बेंगलुरु के लिए इंडिगो की उड़ानें 25 अक्टूबर से प्रतिदिन संचालित होंगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। ...और पढ़ें

इंडिगो एयरलाइंस की सांकेतिक फोटो।
जागरण संवाददाता, आगरा। बेंगलुरु से आगरा आने-जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की बात है। अब दो दिन यात्रियों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 25 अक्टूबर से बेंगलुरु फ्लाइट का संचालन हर दिन होगा। वर्तमान में यह फ्लाइट सप्ताह में पांच दिन चलती है। इसी तरह से नवी मुंबई फ्लाइट दो दिन के बदले तीन दिन चलेगी।
खेरिया एयरपोर्ट प्रशासन को इसकी अनुमति मिल गई है। खेरिया एयरपोर्ट से वर्तमान में दो फ्लाइट बेंगलुरु और नवी मुंबई का संचालन हो रहा है। 25 अक्टूबर से विंटर शेड्यूल लागू होगा, जो मार्च 2027 तक जारी रहेगा।
मंगलवार और गुरुवार को छोड़कर बेंगलुरु फ्लाइट हर दिन चलती है। विंटर शेड्यूट में फ्लाइट का संचालन हर दिन होगा। सबसे अधिक फायदा यात्रियों को होगा। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए इंडिगो कंपनी ने तीन माह पूर्व 186 के बदले 216 सीट के विमान का प्रयोग शुरू किया था।
अब दो दिन और बढ़ने से यात्रियों का आना-जाना और भी आसान हो जाएगा। इसी तरह से नवी मुंबई फ्लाइट का संचालन मंगलवार और रविवार को होता है। इंडिगो कंपनी द्वारा 186 सीट के विमान का प्रयोग किया जाता है। अब यह फ्लाइट गुरुवार को भी चलेगी। सप्ताह में तीन दिन इस फ्लाइट का संचालन होगा।
15 अक्टूबर को नई फ्लाइट को लेकर होगा निर्णय
खेरिया एयरपोर्ट को हैदराबाद, लखनऊ और अहमदाबाद फ्लाइट मिलेगी या नहीं, इसका निर्णय 15 अक्टूबर को होगा। यह तीनों फ्लाइट इंडिगो कंपनी की हाेंगी।
इसका प्रस्ताव एक माह पूर्व भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को भेजा जा चुका है। अगर इन तीन फ्लाइट को अनुमति मिलती है तो एयरपोर्ट में फ्लाइट की संख्या बढ़ जाएगी। इन तीनों फ्लाइट का संचालन एयरपोर्ट में हो चुका है।
विंटर शेड्यूल मेें बेंगलुरु फ्लाइट हर दिन चलेगी और नवी मुंबई फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन चलेगी। अभी इन फ्लाइट का संचालन क्रमश: पांच और दो दिन होता है।
विवेक शर्मा, निदेशक खेरिया एयरपोर्ट
