Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तैयार हुआ हाईटेक ATMS कंट्रोल रूम, आपात स्थिति में तुरंत पहुंचेगी सहायता; हादसे भी होंगे कम

    By Munna Lal Sharma Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Fri, 03 Jul 2026 09:07 PM (GMT+05:30)

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक ए.टी.एम.एस. कंट्रोल रूम तैयार हो गया है। यह प्रणाली वाहनों की रियल टाइम निगरानी करेगी, ...और पढ़ें

    आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे।

    आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे।

    HighLights

    1. वाहनों की रियल टाइम निगरानी, आपात स्थिति में तुरंत सहायता।

    2. नाइट विजन सी.सी.टी.वी. और इमरजेंसी कॉल बॉक्स से सुरक्षा मजबूत।

    मुन्नालाल शर्मा, फतेहाबाद (आगरा)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर यात्रियों की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए अत्याधुनिक एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (एटीएमएस) कंट्रोल रूम बनकर तैयार हो गया है। इसके संचालन के बाद एक्सप्रेसवे पर 0 से 100 किलोमीटर तक वाहनों की गतिविधियों पर रियल टाइम निगरानी रखी जाएगी।

    किसी भी वाहन की ओवरस्पीड, दुर्घटना, ब्रेकडाउन अथवा अन्य आपात स्थिति की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम तक पहुंच जाएगी, जिससे राहत एवं बचाव दल को बिना देरी मौके पर भेजा जा सकेगा

    कंट्रोल रूम में 9 मीटर लंबी और 2 मीटर चौड़ी अत्याधुनिक एलईडी वीडियो वॉल लगाई गई है। वहीं सीएमएस (वैरिएबल मैसेज साइन) के माध्यम से वाहन चालकों को मौसम, दुर्घटना, जाम, डायवर्जन और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएंगी।

    एक्सप्रेसवे पर गलत दिशा से आने वाले वाहनों की पहचान के लिए व्हीकल इंसिडेंट डिटेक्शन सिस्टम लगाया गया है। इसके जरिए रॉन्ग साइड से आने वाले वाहन की जानकारी तुरंत कंट्रोल रूम को मिल जाएगी, जिससे समय रहते कार्रवाई कर हादसों को रोका जा सकेगा

    निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अब प्रत्येक एक किलोमीटर की दूरी पर उच्च गुणवत्ता वाले नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। कैमरे लगाने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और केवल कनेक्टिविटी का कार्य शेष है।

    खबरें और भी

    पहले कैमरे प्रत्येक पांच किलोमीटर पर लगे थे। इसके अलावा प्रत्येक दो किलोमीटर पर इमरजेंसी कॉल बॉक्स स्थापित किए गए हैं, जिनके माध्यम से किसी भी आपात स्थिति में यात्री सीधे कंट्रोल रूम से संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकेंगे।

    यूपीडा के मुख्य सुरक्षा अधिकारी आर.एन. सिंह ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आधुनिक तकनीक से सभी व्यवस्थाएं विकसित की जा रही हैं। एटीएमएस, सीसीटीवी नेटवर्क, इमरजेंसी कॉल बॉक्स और अन्य सुरक्षा प्रणालियां पूरी तरह सक्रिय होने के बाद यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा।

    उन्होंने कहा कि इन व्यवस्थाओं से दुर्घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई संभव होगी और एक्सप्रेसवे पर यात्रा पहले से अधिक सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक बनेगी।