Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Politics: सीएम योगी आदित्यनाथ के आगरा दौरे पर अखिलेश का 10 का वार, 'होमवर्क पूरा करते जाने की बात कही'

    Updated: Sun, 23 Feb 2025 01:21 PM (IST)

    अखिलेश यादव ने सीएम के दौरे पर सवाल पूछे हैं।10 सूत्रीय होमवर्क को पूरा करते जाने की बात कही है। अखिलेश यादव ने आगरा के लिए शुद्ध पेय जल यमुना की सफाई ...और पढ़ें

    सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं अखिलेश यादव।
    सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं अखिलेश यादव।

    HighLights

    1. यमुना सफाई, शुद्ध पेयजल, मुगल म्यूजियम का मुद्दा उछाला
    2. आलू किसान, पर्यटन व जूता उद्योग का मुद्दा उठाया

    जागरण संवाददाता, आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगरा दौरे पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने इंटरनेट मीडिया में पोस्ट करते हुए 10 सूत्रीय होमवर्क को पूरा करते जाने की बात कही है।

    अखिलेश यादव ने पोस्ट की है कि, जब मुख्यमंत्री आगरा आ ही रहे हैं तो अपने कार्यकाल में लंबे समय से उपेक्षित पड़े आगरा के ‘दस सूत्रीय होमवर्क’ को भी पूरा करते जाएं:

    1. आगरावासियों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था का काम (केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा सही में स्वच्छ एवं पीने योग्य होने का सच्चा प्रमाण-पत्र प्राप्त पेयजल; न कि अपने लोगों से प्रमाणित पेयजल)।
    2. यमुना जी की सफाई का काम।
    3. आगरा के पर्यटन को ट्रिलियन डालर की टूरिज़्म इकोनमी का हिस्सा मानते हुए वर्ल्ड क्लास सिटी की फेसिलिटी और एमिनिटीज सुनिश्चित करने का काम।
    4. ताजमहल के आसपास ताजगंज के विकास का काम।
    5. मुगल म्यूजियम का नाम बदलने के बाद भी अधूरे पड़े काम को पूरा करने का काम।
    6. आगरा रिंग रोड को पूरा करने का काम।
    7. आगरा की जनता के लिए ‘ट्रैफिक फ्री’ आवागमन की सुविधा का काम।
    8. आगरा में प्रदूषण के नियंत्रण का काम।
    9. आगरा में चर्म उद्योग के पुनर्वास के लिए वैकल्पिक व्यवस्था का काम।
    10.  आगरा और आसपास के आलू किसानों को मेहनत का सही दाम दिलवाने का और आलू उत्पादों को वैश्विक मांग से जोड़ने के लिए रिसर्च एंड डेवलपमेंट का काम…।

    … और यूनीकार्न पर ध्यान देने के साथ ही, दूसरी तरफ़ ‘डबल हार्न’ से खेतों को बचाने और उनके जानलेवा हमलों से सड़क चलती जनता की जान बचाने का काम। 

    सीएम योगी आए हैं आगरा में

    आगरा में कॉन्क्लेव के संबंध में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह उत्तर प्रदेश में पहली बार हो रहा है, जहां एक मंच पर बैठकर विचारों को साझा किया जा रहा है। उद्यमियों के लिए निवेश के नया आईडिया विचार कहीं से भी मिल सकते हैं। यह विचार के परंपरा आज से नहीं चल रही है। याद करिए दुनिया के सभी प्रकार के की आधारशिला वाल्मीकि ने रखी वाल्मीकि रामायण यह इतनी लोकप्रिय क्यों हैं। वाल्मीकि रामायण का लोकप्रिय होने का कारण है कि बोलचाल की भाषा में होना व्याकरण के बदले व्यावहारिक संस्कृत को बढ़ावा।

    ये भी पढ़ेंः CM Yogi Agra Visits: वन ट्रिलियन इकोनॉमी वाला राज्य बनेगा यूपी... स्टार्टअप कान्क्लेव में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

    ये भी पढ़ेंः बिजली चोरी के आरोपों का जवाब नहीं दे पाए संभल के सांसद जिया उर्रहमान बर्क, सात मार्च तक का मिला अल्टीमेटम

    रामायण का किया जिक्र

    इसी के चलते यह प्रसिद्ध है भारतीय भाषा का जो जानकारी हो संस्कृत के बारे में नहीं जानता हो तो वाल्मीकि रामायण को अगर एक बार पड़ेगा तो जानकारी हो जाएगी महर्षि वाल्मीकि के मन में महर्षि वाल्मीकि महाराज जी के पास गए उन्होंने कहा कि यह कुछ लोग आ रहा है लेकिन यह लिखना कैसे हैं या नहीं पता नारद जी बोले जो परम पुरुष है वह श्री राम है श्री राम को आधार बनाकर को आधार बनाकर उत्तर प्रदेश जैसे राज्य के बारे में एवं चर्चा करते हैं