Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Election 2024: तय हुआ कार्यक्रम, कल आएंगे सपा अध्यक्ष, आगरा के जीआइसी मैदान में होगी पूर्व सीएम अखिलेश यादव की जनसभा

    Updated: Sun, 28 Apr 2024 07:27 AM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 Agra आगरा लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी के समर्थन में सभा करने के लिए अखिलेश यादव जीआइसी मैदान में सोमवार को आएंगे। यहां आगरा की ...और पढ़ें

    फरवरी में राहुल गांधी की न्याय यात्रा में आए थे अखिलेश
    फरवरी में राहुल गांधी की न्याय यात्रा में आए थे अखिलेश

    HighLights

    1. सांसद रामजीलाल सुमन ने बैठक कर सौंपी जिम्मेदारी
    2. फरवरी में राहुल गांधी की न्याय यात्रा में आए थे अखिलेश

    जागरण संवाददाता, आगरा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में सोमवार को पचकुइयां स्थित जीआइसी मैदान में सभा करेंगे। लोकसभा चुनाव में आगरा में उनकी यह पहली सभा होगी।

    सभा को सफल बनाने के लिए सपा तैयारियों में जुटी है। आगरा सुरक्षित और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट के विभिन्न क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं और भीड़ को लाने की जिम्मेदारी पार्टी पदाधिकारियों को सौंपी गई है।

    ये है कार्यक्रम

    अखिलेश यादव सिकंदराराऊ में सभा कर हेलीकाप्टर से दोपहर तीन बजे पचकुइयां स्थित जीआइसी मैदान में हो रही सभा में भाग लेने पहुंचेंगे। सभा में वह 45 मिनट रहेंगे। इसके बाद हेलीकाप्टर से खेरिया एयरपोर्ट और वहां से प्राइवेट वायुयान से लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट को रवाना हो जाएंगे।

    ये भी पढ़ेंः Weather Update: चुभती-जलती गर्मी से अभी नहीं मिलेगी राहत, अब तीन दिन लू करेगी परेशान, 43.4 डिग्री पहुंचा आगरा का तापमान

    न्याय यात्रा में आए थे आगरा

    अखिलेश यादव इससे पूर्व फरवरी में राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होने आगरा आए थे। पहले उनका कार्यक्रम 28 अप्रैल का लगा था, लेकिन बाद में कार्यक्रम परिवर्तित हो गया था। राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन ने शनिवार सुबह एचआइजी फ्लैट्स स्थित अपने घर पर जिला और महानगर कार्यकारिणी, फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

    ये भी पढ़ेंः UP School Timings Changed; सोमवार से बदलेगा UP के परिषदीय स्कूलों का समय, कक्षा एक से आठवीं तक की अब ये नई टाइमिंग

    रामजीलाल सुमन ने पदाधिकारियों से राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा की तैयारियों की जानकारी की। उन्होंने कहा कि सभी पूरे जोश से सभा की तैयारियों में जुट जाएं। अधिक से अधिक संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और भीड़ को सभा में लाना है। बैठक में जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा, महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार, राजपाल यादव, पप्पू यादव, सुरेंद्र चौधरी, धर्मेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

    पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

    सपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा ने बताया कि आगरा सुरक्षित लोकसभा सीट की एत्मादपुर विधानसभा, फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट की बाह, फतेहाबाद, फतेहपुर सीकरी, आगरा ग्रामीण विधानसभा से भीड़ लाने को पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।  सभा स्थल पर ही हेलीपैड व पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।

    खबरें और भी