विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 4000 रुपये बढ़ने से खुशी, बोलीं- मिलेगी राहत; आगरा में बांटे गए नियुक्ति पत्र

Published: Wed, 09 Sep 2026 07:25 AM (IST)

आगरा में नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र मिलने से खुशी मिली, साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ...और पढ़ें

नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिए गए नियुक्ति पत्र।

नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिए गए नियुक्ति पत्र।

HighLights

  1. नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिले नियुक्ति पत्र

  2. मानदेय में 4000 रुपये की वृद्धि की घोषणा

  3. उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं और मेधावी बच्चों का सम्मान

जागरण संवाददाता, आगरा। नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के चेहरे नियुक्ति पत्र पाकर मंगलवार को खिल उठे। सूर सदन प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मेधावी बच्चों को प्रशस्ति पत्र भी दिए गए। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायकाओं को नियुक्ति पत्र दिए। जिसका सजीव प्रसारण उन्हें दिखाया गया। मुख्यमंत्री ने उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
सूरसदन प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में, जिले में सैम श्रेणी से सामान्य श्रेणी में सुधार हुए पांच बच्चों के अभिभावकों को पोषण पोटली प्रदान कर सम्मानित किया गया। यूपी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मानदेय में योगी सरकार ने चार हजार रुपये मानदेय की बढ़ोत्तरी की है।

उत्कृष्ट कार्य करने वाली पांच आंगनबाड़ी कार्यकर्ता- किरन, कुसुम शर्मा, ऋचा अग्रवाल, भावना सक्सेना तथा सुधा यादव को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सैम श्रेणी से सामान्य श्रेणी में सुधार पर पांच बच्चों के अभिभावकों को दी पोषण पोटली

जिले में कन्या सुमंगला योजना के दो लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ योजना में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की 10 मेधावी छात्राओं को डमी चेक प्रदान कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, डॉ. जीएस धर्मेश, जिला पंचायत की प्रशासक मंजु भदौरिया, डीएम मनीष बंसल, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज मौर्या, अतुल सोनी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- योगी सरकार का बड़ा तोहफा, 9 साल में 9 हजार बढ़ा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और बच्चों का बढ़ाया हौसला, बांटे बढ़े हुए मानदेय के चेक


'मेरी नियुक्ति पूरी पारदर्शिता के साथ हुई है। सूर सदन बुलाकर नियुक्ति पत्र दिया गया है। सम्मान जनक मानदेय भी मिलने लगा है। कार्य करने में अब कोई परेशानी नहीं आएगी। ममला, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, अकोला'

'आज मुझे बुलाकर नियुक्ति पत्र दिया गया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्य की प्रशंसा भी की। यह हमारे लिए गर्व की बात है। मानदेय में चार हजार वृद्धि सम्मान जनक है। मंजू, आंगनबाड़ी अकोला'

'हमारे कार्य को सम्मानित किया गया। इस तरह मिलने वाले सम्मान से मनोबल बढ़ता है। साथ ही मानदेय में बढ़ोत्तरी हुई है। इससे बढ़ती महंगाई में राहत मिलेगी।

-

उज्जवला, आंगनबाड़ी, अछनेरा'

'आंगनबाड़ी और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाया गया है। इससे राहत मिलेगी। यही मानदेय 20 हजार होता तो और अच्छा होता। उम्मीद है कि यहां तक जल्द ही होगा।

-

मंजू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, अछनेरा'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।