विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

औरैया डीएसओ की अभद्र भाषा पर पूर्ति निरीक्षकों का फूटा गुस्सा, मैनपुरी में सौंपा ज्ञापन

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Tue, 08 Sep 2026 11:52 AM (IST)

औरैया के जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार द्वारा अभद्र भाषा के प्रयोग से प्रदेशभर के पूर्ति निरीक्षकों में रोष है। ...और पढ़ें

मैनपुरी डीएसओ को खाद्य एवं रसद आयुक्त के नाम संबोधित ज्ञापन देते पूर्ति निरीक्षक।

मैनपुरी डीएसओ को खाद्य एवं रसद आयुक्त के नाम संबोधित ज्ञापन देते पूर्ति निरीक्षक।

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) औरैया की भाषा शैली के विरोध में प्रदेशभर के पूर्ति निरीक्षकों में रोष व्याप्त है। उनके विरुद्ध कार्यवाही की मांग को लेकर मैनपुरी के पूर्ति निरीक्षकों ने प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद विभाग के नाम संबोधित ज्ञापन जिला पूर्ति अधिकारी को सौंपा।

सोमवार को सोशल मीडिया पर एक ऑडियो मेसेज प्रसारित हुआ था जिसमें औरैया के जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार द्वारा फोन पर पूर्ति निरीक्षक समीर को अपमानित करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था। समीर द्वारा बताए जाने के बावजूद उन्हें गाली दी जा रही थी।

ऑडियो प्रसारित होने के बाद डीएसओ औरैया की जमकर आलोचना हुई थी। मंगलवार को उनके व्यवहार के विरोध में प्रदेशभर के पूर्ति निरीक्षक एकजुट हो गए। सुबह कार्यालय खुलने के बाद मैनपुरी के सभी पूर्ति निरीक्षकों ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए इसे अधिकारी आचरण के विरुद्ध व्यवहार बताया।

कहा कि डीएसओ औरैया द्वारा सभी के साथ अपमानजनक व्यवहार किया जाता है। काम को लेकर बेवजह का दवाव बनाया जाता है।

सभी ने विरोध करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी मैनपुरी रमन मिश्रा के माध्यम से प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद को ज्ञापन भेजकर कार्यवाही की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि डीएसओ औरैया के विरुद्ध कार्यवाही नहीं होती है तो वे लखनऊ पहुंचकर धरना देंगे।