यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Saina Nehwal: ताजमहल में बैडमिंटन खिलाड़ी के साथ सेल्फी की मची होड़, साइना ने मां के साथ देखा खूबसूरत स्मारक ताज
बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल सोमवार को ताजमहल देखने पहुंचीं। मां उषा रानी को स्मारक दिखाने आई थीं साइना। पूर्व में पिता और पति के साथ देख चुकी हैं ताज ...और पढ़ें

HighLights
- मां को ताजमहल दिखाने आईं साइना नेहवाल
- डायना बेंच पर बैठकर खिचाया फोटो
जागरण संवाददाता, आगरा। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने सोमवार सुबह ताजमहल का दीदार किया। साइना अपनी मां उषा रानी को ताजमहल दिखाने के लिए साथ लेकर आई थीं। पर्यटकों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ फोटो व सेल्फी लेने की होड़ मच गई।
साइना नेहवाल सुबह दिल्ली से सड़क मार्ग से आगरा आईं। वह सुबह 9:30 बजे ताजमहल पहुंची। ताजमहल की वास्तुकला, पच्चीकारी से वह काफी प्रभावित्त नजर आईं। साइना ने बताया कि वह 10 वर्ष पूर्व अपने पिता हरवीर सिंह नेहवाल के साथ ताजमहल देखने आई थीं।
पति के साथ भी देख चुकी हैं ताजमहल
2021 में वह आगरा में पति पारुपल्ली कश्यप के साथ आई थीं। तब यहां तीन दिन रुकी थीं और सभी स्मारक देखे थे। उनके घर में एक डाग है, जिसे अकेला नहीं छोड़ सकते हैं। इसलिए पहले वह अपनी मां को ताजमहल दिखाने नहीं ला सकी थीं।
वहीं, साइना की मां उषा ने कहा कि मुगल शहंशाहों में शाहजहां सबसे अच्छा था, उसने अपनी बेगम की याद में इतना सुंदर स्मारक बनवाया। साइना करीब डेढ़ घन्टे तक ताजमहल में रुकीं। इसके बाद वह सड़क मार्ग से दिल्ली रवाना हो गईं।

