Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bateshwar Mela 2022: संताें की परिक्रमा के साथ प्रचीन बटेश्वर मेले की शुरुआत, पहला शाही स्नान आज

    By Ambuj UpadhyayEdited By: Prateek Gupta
    Updated: Fri, 04 Nov 2022 10:27 AM (IST)

    Bateshwar Mela 2022 बटेश्वर मेले का हुआ शुभारंभ छह काे होगा औपचारिक उद्घाटन। 11 नवंबर तक चलेगा बटेश्वर मेला। आल्हा गायन ब्रज की रासलीला कवि सम्मेलन और ...और पढ़ें

    Bateshwar Mela 2022: बटेश्वर में शुक्रवार सुबह परिक्रमा लगाते संत।
    Bateshwar Mela 2022: बटेश्वर में शुक्रवार सुबह परिक्रमा लगाते संत।

    आगरा, जागरण संवाददाता। बटेश्वर मेले का औपचारिक उद्घाटन छह नंवबर को होगा, लेकिन संतों की परिक्रमा के साथ ही शुक्रवार को मेले का शुभारंभ हो गया है। दोपहर में संत शाैरीपुर मार्ग से वापस लौटेंगे, इसके बाद पहला शाही स्नान होगा। दुकानें सज गई हैं तो घाटों पर सफाई से लेकर प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कर ली गई है। सांस्कृतिक आयोजन से लेकर खेल प्रतियोगिता भी होगी। लंपी वायरस के संक्रमण के कारण इस बार बटेश्वर का प्रसिद्ध पशु मेला नहीं लग रहा है।

    ये भी पढ़ेंः आज जागेंगे देव, देवउठनी एकादशी पर जानिए क्या है पूजन विधि और व्रत कथा

    ब्रह्मलाल घाट पर होगा शाही स्नान

    देवाेत्थान एकादशी के दिन शुक्रवार सुबह संताेंं ने बृृह्मलाल मंदिर से परिक्रमा आरंभ की है। वे शौरीपुर मार्ग, राज माता मंदिर, वनखंडेश्वर महादेव, बटेश्वर चौराहा, हनुमानगढ़ी, वैराग्य टूला बृृह्मलाल घाट पर पहुंचेंगे, जहां दोपहर में पहला शाही स्नान होगा। बटेश्वर मेले को भव्य बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है, आठ नवंबर को होने वाले कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। साथ ही महिला, पुरुषों के लिए अलग चेंजिंग रूम, गोताखोरों की तैनाती सहित अन्य व्यवस्था भी है। इस अवसर पर प्रतिदिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। ब्रज की रास लीला, आल्हा गायन, मयूर नृत्य, मैराथन दौड़, कवि सम्मेलन व कुश्ती दंगल भी होना है। मेले में पहुंचने वालों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने अपने विभिन्न डिपो से व्यवस्था की है।

    अतिरिक्त बसाें की भी व्यवस्था

    रोडवेज बसों के लिए अस्थाई बस स्टैंड तैयार कराए गए हैं, तो निजी बसों की पार्किंग के लिए भी जगह उपलब्ध कराई गई है। मेले की सुरक्षा के लिए 14 पुलिस चौकियां, 14 उपनिरीक्षक, 17 मुख्य आरक्षी, 94 आरक्षी, दो महिला उपनिरीक्षक, 15 चौकीदार, एक कंपनी पीएसी लगाई गई है। साथ ही घुड़सवार पुलिस, दो मोटर वोट तथा जल पुलिस की तैनाती भी रहेगी। मेला प्रांगण व स्नान घाटों पर प्रकाश व्यवस्था के लिए 400 केवीए का ट्रांसफार्मर, वैकल्पिक व्यवस्था के लिए जेनरेटर भी तैनात रखे गए हैं। कूड़ा वाहन, पानी टैंकर, एंबुलेंस, स्वास्थ्य टीम सहित अन्य व्यवस्थाओं भी रहेंगी।