Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP News: सावधान! अब लापरवाही की तो भरना पड़ेगा तगड़ा जुर्माना; पुलिस चूक भी जाए तब भी कटेगी जेब, लागू हो गई ऐसी व्यवस्था

    Updated: Sat, 27 Jan 2024 01:30 PM (IST)

    Agra News In Hindi हो जाओ सावधान अब पब्लिक एड्रेस सिस्टम हो गया है आगरा में लागू। आगरा के सेंट जोंस चौराहे पर बीएमडब्ल्यू कार के चालान से खुला खाता l ...और पढ़ें

    Agra News: हो जाओ सावधान, अब पब्लिक एड्रेस सिस्टम लागू
    Agra News: हो जाओ सावधान, अब पब्लिक एड्रेस सिस्टम लागू

    HighLights

    1. कंट्रोल रूम स्थापित होने के बाद कटने लगे चालान
    2. रेड लाइट होने पर जेब्रा लाइन क्रास की तो जुर्माना

    जागरण संवाददाता,आगरा। यातायात पुलिस द्वारा अब पब्लिक एड्रेस सिस्टम को लागू कर दिया गया है। शहर के 43 मुख्य चौराहों पर अब सीसीटीवी कैमरों से निगरानी हो रही है। वायरलेस पर वाहन के चालान की जानकारी देने के साथ यातायात पुलिस उन्हें कतार में ला रही है।

    एसीपी यातायात सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि पुलिस लाइन में ट्रैफिक कंट्रोल रूम की स्थापना के बाद पब्लिक एड्रेस सिस्टम की शुरुआत की गई है। कंट्रोल रूम के जरिए शहर के 43 चौराहों पर नजर रखी जा रही है। सेंट जोंस चौराहे पर एक बीएमडब्ल्यू कार द्वारा जेब्रा लाइन क्रास करने पर चालान किया गया है। यातायात कर्मियों द्वारा गाड़ी को तत्काल हटाया गया है।

    ये भी पढ़ेंः UP Weather News: घना कोहरा और गलन-यूपी में सर्दी का डबल अटैक; कब तक रहेगा ये मौसम, पढ़िए IMD का लेटेस्ट अपडेट

    इस व्यवस्था में चौराहे पर लगे कैमरे के जरिए नियम तोड़ने वालों पर नजर रखी जा रही है। चौराहे पर लगे स्पीकर और वायरलेस के जरिए चालक और पुलिस को सूचना दी जाएगी, तत्काल कार्रवाई की जाएगी। अब तक चौराहे पर यातायात पुलिसकर्मी की निगाह चूकी तो वाहन चालक नियम तोड़ते हुए चले जाते थे। अब ऐसा नहीं कर पाएंगे।