विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आगरा में स्पा सेंटर्स पर छापा, पकड़ा देह व्यापार का धंधा

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Thu, 24 Nov 2016 01:27 PM (IST)Updated: Thu, 24 Nov 2016 02:45 PM (IST)

ताजनगरी आगरा के ताजगंज क्षेत्र में स्पा सेंटर के नाम पर एक बार फिर देह व्यापार का धंधा पकड़ा गया। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

आगरा (जेएनएन)। ताजनगरी आगरा में स्पा सेंट्र्स के नाम पर देह व्यापार का बड़ा मामला सामने आया है। कल एनजीओ की मदद से पुलिस ने दो स्पा सेंट्र्स पर छापा मारा। जहां पर शरीर की मसाज के नाम पर केबिन में कई जोड़े बेहद आपत्तिजनक स्थिति में मिले। स्पा सेंट्र्स के मालिक व मैनेजर के साथ इनको हिरासत में लिया गया है। देह व्यापार के इस बड़े मामले का खुलासा होने के कारण आगरा में खलबली मच गई है। दोनों स्पा सेंट्र्स समाजवादी पार्टी के नेता की बिल्डिंग में ही चल रहे थे। नौ युवकों के साथ छह लड़कियों को हिरासत में लिया गया है।

ताजनगरी आगरा के ताजगंज क्षेत्र में स्पा सेंटर के नाम पर एक बार फिर देह व्यापार का धंधा पकड़ा गया। एनजीओ के कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस ग्राहक बनकर पहुंची। एक साथ दो स्पा सेंटर्स पर छापा मारकर दोनों के मालिकों समेत नौ युवकों और पांच युवतियों को हिरासत में लिया है। इनमें कुछ तो केबिन के अंदर बेहद आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। इन सभी के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

गैर सरकारी संस्था रेस्क्यू फाउंडेशन ने कल एसएसपी डॉ. प्रीतिंदर सिंह को ताजगंज क्षेत्र के बैंकाक और रिलेक्स स्पा सेंटर में देह व्यापार की सूचना दी। इसके बाद एनजीओ के साथ पुलिस की टीम बनाईं। शाम चार बजे सीओ सदर असीम चौधरी बसई पुलिस चौकी के पीछे स्थित स्पा सेंटर बैंकाक और सीओ छत्ता बीएस त्यागी टीम के साथ ताजनगरी स्थित रिलेक्स स्पा सेंटर पहुंचे। टीम के साथ गए एनजीओ कार्यकर्ता और उनके साथ एक सिपाही को सादा कपड़ों में पहले स्पा के लिए भेजा गया। वहां खुलेआम काउंटर पर देह व्यापार की बात की गई।

इसके बाद टीम ने छापा मार दिया। अंदर केबिन बने हुए थे, जिनमें आधा दर्जन युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। सेंटर में भारी संख्या में आपत्ति जनक सामग्री भी मिली। इनमें कामोत्तेजक दवा, डीवीडी, अश्लील साहित तथा कंडोम के साथ शराब की बोतलें भी थीं। इसको जब्त कर दोनों स्पा सेंटरों से नौ युवक और पांच युवतियों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें- कानपुर में सपा नेता के घर में चल रहा था सेक्स रैकेट

पूछताछ कर एक युवती को छोड़ा

पुलिस ने छापे के दौरान स्पा सेंटर में पांच युवतियों को हिरासत में ले लिया। तभी वहां पहुंची एक अन्य युवती को भी हिरासत में ले लिया। उसके हाथ में इंट्रा कैप लगा हुआ था। उसको पूछताछ के बाद ताजगंज थाने से छोड़ दिया। सीओ छत्ता बीएस त्यागी ने बताया कि स्पा सेंटर मालिक और युवक-युवतियों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

ये हुए गिरफ्तार

बैंकाक स्पा सेंटर का मालिक दीप बघेल, रिलेक्स होटल का मालिक विजय कुमार, इटावा निवासी अनुज कुमार, ताजगंज निवासी नीरज, छेदी सिंह, कृष्णकांत, नौशाद, राजीव कुमार और आकाश।

1500 में बॉडी मसाज, तीन हजार में फुल सर्विस

स्पा सेंटर्स में 1500 रुपये में बॉडी मसाज का रेट था, जबकि दो से तीन हजार रुपये में फुल सर्विस दी जाती थी। फुल सर्विस लेने वाले ग्राहकों को स्पा सेंटर में काम करने वाली युवतियों को पहले बुलाकर ही रेट तय होता था।

सपा नेता की बिल्डिंग में चल रहा था

बैंकाक स्पा सेंटर ताजनगरी फेस वन की जिस बिल्डिंग में चल रहा था, वह एक समाजवादी पार्टी के नेता की है। यह ताजगंज निवासी दीप बघेल ने किराए पर ले रखी थी।

यह भी पढ़ें- उजबेक महिला रूबिया के सेक्स रैकेट से जुड़े होने की आशंका

यह भी पढ़ें- गाजीपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, होटल संचालक समेत नौ गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- एक को था लड़की का नशा तो दूसरे को पैसे का नशा, जानिए फिर क्या हुआ?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।