Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Agra Crime News: एक बाजरा की बोरी चोरी करने पर दी तालिबानी सजा, बाइक सवार को पकड़कर पेड़ से बांधकर पीटा

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Wed, 18 Oct 2023 12:37 PM (IST)

    Agra Crime News खरीद केंद्र पर मौजूद लोगों ने आरोपित बाइक सवार को पकड़ लिया। उसे चांटे मारने के बाद पेड़ में रस्सी से बांंध दिया। आरोपित से पूछताछ करन ...और पढ़ें

    चोरी करने पर युवक को पेड़ से बांधकर पीटा।
    चोरी करने पर युवक को पेड़ से बांधकर पीटा।

    HighLights

    1. पिनाहट बाजरा खरीद केंद्र की घटना
    2. आरोपित को पेड़ से बांधने का फोटो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित

    जागरण संवाददाता, आगरा। आगरा के पिनाहट कस्बा में बाजरा खरीद केंद्र से बुधवार सुबह बाजरा की बाेरी लेकर भागते बाइक सवार युवक को लोगों ने दबोचा। उसे चांटे मारने के बाद खरीद केंद्र परिसर में लगे एक पेड़ से बांध दिया। पुलिस को बुला आरोपित को पुलिस को सौंप दिया। युवक का पेड़ से बंधा होने का वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो गया।  

    बाइक से लेकर भाग रहा था बोरी

    घटना बुधवार सुबह करीब आठ बजे की है। गांव करकौली पिनाहट के रहने वाले राजकुमार ट्रैक्टर-ट्राली लेकर में बाजरा लेकर खरीद केंद्र पर आए थे। वह ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी करके बाजरा खरीद केंद्र पर तैनात कर्मचारियों से बात करने चले गए। इसी दौरान एक बाइक सवार वहां पहुंचा। ट्राली के पीछे बाइक को खड़ी कर दिया। बाजरा की एक बाेरी ट्राली से उतारने के बाद बाइक पर रखकर भागने लगा।

    ये भी पढ़ेंः Vrindavan Banke Bihari Mandir: मंदिर में मोबाइल के प्रयोग पर बैन, पाउच में पैक करने के बाद दर्शन की एंट्री

    बाजरा खरीद केंद्र पर मौजूद कुछ लोगों ने युवक के पेड़ से बंधे होने का अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया था। फोटो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो गया। 

    ये भी पढ़ेंः UP News: सट्टा खिलाने से इनकार किया तो दी तालिबानी सजा, पत्नी को लगाया करंट, अंजान से कर दिया एक रात का सौदा