Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Chunav: मुस्लिम बूथों पर खूब दौड़ी साइकिल, आगरा में न लाभार्थी कार्ड चला और न ही अन्य योजनाओं का पड़ा प्रभाव

    Updated: Sat, 08 Jun 2024 07:27 AM (GMT+05:30)

    Agra News In Hindi Today आगरा में मुस्लिम बूथों पर सपा को 500 पार भाजपा 8 3 11 तक अटकी। सोबिया इंटर कालेज में सदर भट्ठी मीरा हुसैनी व मंटोला के मतदा ...और पढ़ें

    Lok Sabha Chunav: मुस्लिम बूथों पर सपा को 500 पार, भाजपा 8, 3, 11 तक अटकी। फाइल फोटो
    Lok Sabha Chunav: मुस्लिम बूथों पर सपा को 500 पार, भाजपा 8, 3, 11 तक अटकी। फाइल फोटो

    HighLights

    1. मंटोला व अन्य क्षेत्रों में पीडीए के पैडल से रफ्तार से दौड़ी साइकिल
    2. बसपा वोटर्स वाले इलाके में भी भाजपा को नहीं मिले वोट

    यशपाल चौहान, जागरण- आगरा। पुराने शहर का हिस्सा मंटोला में बदलाव की बयार थी। इस इलाके के जमातखाना, ढोलीखार तमोलीपाड़ा और टीला अजमेरी समेत अन्य हिस्सों में पिछले कुछ वर्षों से शांति है।हाथ में पत्थर लेने वाले अब काम पर जा रहे हैं और बच्चों के हाथों में किताबें हैं। यह बदलाव भाजपा सरकार में देखने को मिला।

    तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी यहां के परिवारों को मिल रहा है। मगर, लोकसभा चुनाव में यह वोट का आधार नहीं बन सका। न तो लाभार्थी कार्ड ने काम किया और न ही यह शांति यहां के मतदाता के मन पर प्रभाव डाल सकी। यहां के बूथों पर सपा ने कई बूथों पर 500 से अधिक वोट बटोरे। वहीं भाजपा 8..3...11 पर ही सिमट कर रह गई। मिश्रित आबादी वाले कुछ बूथों पर ही दहाई और सैकड़ा तक छू सकी।

    आगरा सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र के मंटोला क्षेत्र में चार मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ था। यहां के दर्जनभर से अधिक मुस्लिम बहुल्य क्षेत्रों से सपा पीडीए के पैडल से रफ्तार पकड़ती रही। मिश्रित आबादी वाले कुछ क्षेत्रों में बसपा सैकड़ा तक पहुंच सकी।

    खूब दौड़ी साइकिल

    अनवरी निलोफर गर्ल्स इंटर कालेज में बूथ संख्या 284 से 86 तक मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र के लोगों ने वोट डाले थे। यहां जाटव वोट होने के कारण बसपा को अधिक वोट मिले। मगर, 287 बूथ आते ही सपा की साइकिल बहुत आगे निकल गई। यहां सपा को 224 वोट मिले, वहीं भाजपा को महज 39 और बसपा को 201 वोट मिले।

    खबरें और भी

    दूसरे केंद्र मतदान केंद्र अहमदिया हनीफिया इंटर कॉलेज में बूथ संख्या 292 में मुस्लिम के कम और जाटव समाज के अधिक वोट थे। यहां बसपा प्रत्याशी पूजा अमरोही को 444 वोट मिले। जबकि भाजपा के प्रो. एसपी सिंह बघेल को 32 और सपा के सुरेश चंद कर्दम को महज 67 वोट मिले।

    ये भी पढ़ेंः UP News: शामली में मुस्लिम नाई ने थूक लगाकर की चेहरे की मसाज, लोगों ने पूछा कहीं आपका 'फेस मजाज हलाल' तो नहीं...

    बूथ संख्या 293 पर भी जाटवाें की संख्या अधिक थी। इसलिए यहां बसपा प्रत्याशी ही आगे रहीं। बूथ संख्या 294 से 299 तक मंटोला की बस्तियों के वोट थे। यहां मुस्लिक वोट ही अधिक हैं। इसलिए यहां सपा प्रत्याशी को एकतरफा वोट मिले। भाजपा को यहां बूथ 295 पर 5, 298 पर 3 और 299 पर 11 वोट ही मिल सके। बसपा प्रत्याशी को बूथ 299 पर महज एक वोट ही मिला।

    सगीर फातिमा इंटर कालेज सदर भट्टी में बूथ संख्या 273 और 274 में नार्थ ईदगाह कॉलोनी के मतदाताओं ने वोट डाले थे। इसलिए यहां भाजपा प्रत्याशी आगे रहे। बूथ संख्या 275 से 278 तक नाला मंटोला के आसपास की बस्तियाें के वोट पड़े थे। इसलिए यहां सपा को एकतरफा वोट मिले।

    अनवरी निलोफर गर्ल्स इंटर कॉलेज

    बूथ संख्या, बसपा, भाजपा, सपा

    284, 271, 46, 246

    285, 235, 33, 135

    286,366, 69, 98

    287, 201, 39, 224

    288, 87, 52, 373

    अहमदिया हनीफिया इंटर कॉलेज

    292, 444, 32, 67

    293, 211, 40, 181

    294, 3, 14, 514

    295, 5, 9, 522

    296, 28, 11, 516

    297, 5, 10, 534

    298, 5,3, 398

    299, 1, 11, 359

    सगीर फातिमा इंटर कॉलेज सदर भट्ठी

    273, 10, 217, 253

    274, 6, 300, 142

    275, 1, 13, 358

    276, 2, 7, 468

    278, 6, 8, 331

    साेबिया इंटर कॉलेज मंटोला

    279, 0, 109, 287

    280, 1, 107, 252

    281, 9, 163, 325

    282, 1, 44, 461

    283, 2, 182, 41

    शहीद नगर में भी मुस्लिमों ने चलाई साइकिल

    आगरा छावनी विधान सभा क्षेत्र में आने वाले मुस्लिम बहुल्य क्षेत्र शहीद नगर, पक्की सराय और ज्योति नगर के मतदाताओं ने ज्ञान भारती स्कूल पर मतदान किया था। यहां के बूथ संख्या 288 पर बसपा को 6, भाजपा को 11 और सपा को यहां से 551 वोट मिले।वहीं 289 पर बसपा को 5, भाजपा को 11 और सपा को 531 वोट मिले। 290 पर बसपा को 3, भाजपा को 18 और सपा को 678 वोट मिले।

    ये भी पढ़ेंः Ayodhya: हनुमानगढ़ी में वीआईपी दर्शन पर लगी रोक, श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के कारण लिया गया फैसला

    बूथ संख्या 286 से मंत्री और पूर्व मंत्री के बूथ पर मिले भरपूर वोट

    दक्षिण विधान सभा क्षेत्र में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और एमएलसी विजय शिवहरे का बूथ संख्या 89 है। इस बूथ पर भाजपा को 443,सपा को 64 और बसपा को महज 9 वोट मिले। आगरा छावनी विधान सभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री चौ. उदयभान सिंह के बूथ 379 पर भाजपा को 454, सपा को 34 और बसपा को महज 47 वोट मिले।