यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आगरा में भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री के बीच हाथापाई, लोकतंत्र सेनानी चिरंजीलाल की अंतिम यात्रा में हुआ विवाद
Agra News आगरा में लोकतंत्र सेनानी चिरंजीलाल की अंतिम यात्रा के दौरान भाजपा विधायक डॉ. जीएस धर्मेश और पूर्व राज्य मंत्री डॉ. रामबाबू हरित के बीच हाथाप ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, आगरा। लोकतंत्र सेनानी चिरंजीलाल की अंतिम यात्रा में भाजपा विधायक डॉक्टर जीएस धर्मेश और पूर्व राज्य मंत्री डॉक्टर रामबाबू हरित के बीच हाथापाई हो गई। वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। अर्जुन नगर में सुबह 11 बजे अंतिम यात्रा निकाली जा रही थी। विधायक ने पूर्व मंत्री को साइड में हटने को कहा, इसको लेकर तकरार हुई। गनर व अन्य लोगों ने बीच−बचाव किया। विधायक समर्थक शाहगंज थाने पहुंचे।
लोकतंत्र सेनानी चिरंजीलाल की अंतिम यात्रा में भाजपा विधायक डा. जीएस धर्मेश और पूर्व राज्य मंत्री डा. रामबाबू हरित के बीच हुई हाथापाई। वीडियो इंटरनेट मीडिया पर हुआ प्रसारित। pic.twitter.com/F87sqzpLeT
— Abhishek Saxena (@abhis303) March 25, 2025
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।