विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Agra News: भाजपा के संगठनात्मक चुनाव में भिड़े भाजपाई, प्रभारी की मौजूदगी में एक-दूसरे को दौड़ाकर पीटा

Published: Sun, 15 Dec 2024 07:21 AM (IST)

Agra News आगरा में भाजपा के संगठनात्मक चुनाव के दौरान जमकर बवाल हुआ। सीता नगर मंडल अध्यक्ष पद के लिए ...और पढ़ें

भाजपा के संगठनात्मक चुनाव प्रकिया के दौरान मारपीट का इंटरनेट मीडिया में प्रसारित वीडियो का स्क्रीन शाट। इंटरनेट मीडिया
भाजपा के संगठनात्मक चुनाव प्रकिया के दौरान मारपीट का इंटरनेट मीडिया में प्रसारित वीडियो का स्क्रीन शाट। इंटरनेट मीडिया

HighLights

  1. एत्माद्दौला के नुनिहाई स्थित शिव मंदिर पर चल रही थी आवेदन की प्रक्रिया
  2. ब्रज क्षेत्र प्रभारी की मौजूदगी में भाजयुमो पदाधिकारियों ने एक दूसरे पर बोला हमला

जागरण संवाददाता, आगरा। भाजपा के संगठनात्मक चुनाव के दौरान शनिवार दोपहर बवाल हो गया। सीता नगर मंडल अध्यक्ष पद के लिए आवेदन करने आए युवा मोर्चा के पदाधिकारी आपस में भिड़़ गए। ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष महिला मोर्चा एवं सीता नगर मंडल प्रभारी की मौजूदगी में दावेदारों और उनके समर्थकों ने एक दूसरे को दौड़ाकर डंडों से पीटा।

लगभग आधा घंटे तक मारपीट बवाल होता रहा, जिससे नुनिहाई रोड पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति पैदा हो गई। दोनों पक्ष ने एक दूसरे के विरुद्ध एत्माद्दौला थाने में तहरीर दी है।

भाजपा के संगठनात्मक चुनाव चल रहे हैं। शनिवार को नुनिहाई में दाऊजी मिष्ठान भंडार के पास स्थित शिव मंदिर में सीता नगर मंडल अध्यक्ष पद के दावेदारों के आवेदन की प्रक्रिया चल रही थी। मुख्य अतिथि रंजना पवार, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष महिला मोर्चा एवं सीता नगर मंडल की प्रभारी वहां मौजूद थीं।

ट्रांस यमुना कॉलोनी के भाजयुमो पदाधिकारी पिंटू गुप्ता ने बताया मंडल अध्यक्ष पद के लिए आवदेन करने गए थे। मंदिर के मुख्य गेट पर उन्हें भाजयुमो के सचिन भदौरिया अपने समर्थकों, सौरभ ठाकुर, गौरव शर्मा, धीरज तोमर, अंकित वर्मा, मिलन ठाकुर समेत दो दर्जन से अधिक लोगों ने हमला बोल दिया। उन्हें और उनके साथ आए लोगों को दौडाकर डंडों और जमीन गिराकर लात-घूंसों से भी पीटा गया। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें हमलावरों से बचाया।

पिंटू गुप्ता और उनके समर्थकों पर लगाए आरोप

वहीं, सचिन भदौरिया पक्ष के गौरव शर्मा ने पिंटू गुप्ता और उनके समर्थकों पर आरोप लगाया है। गौरव शर्मा के अनुसार सचिन भदौरिया व समर्थकों के साथ मंडल अध्यक्ष पद की दावेदारी को आवेदन करने गए थे। सचिन के वहां से जाते ही पिंटू गुप्ता ने अपने समर्थकों बबलू यादव, हरजीत, ऋषि यादव, आशु पंडित, प्रवीन चौधरी समेत एक दर्जन लाेगों के साथ हमला बोल दिया। उन्हें और समर्थकों को कुल्हाडी, डंडों आदि से प्रहार किया गया।

विवाद में घसीटा जा रहा है

सचिन भदौरिया का कहना है कि उनकी मजबूत दावेदारी के चलते विवाद में घसीटा जा रहा है। विवाद के समय वह मौके पर नहीं थे।

चुनाव के दौरान दोनों पक्षों में झगड़ा

इंस्पेक्टर एत्माद्दौला देवेंद्र दुबे ने बताया कि चुनाव के दौरान दोनों पक्ष में झगड़ा हुआ था। एक पक्ष से पिंटू गुप्ता घायल हैं, दूसरे पक्ष से गौरव शर्मा और दीपक घायल हैं। तीनाें का मेडिकल कराया गया है। पिंटू गुप्ता की ओर से 12 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर दी गई है। गौरव शर्मा द्वारा सात नामजद और दस अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी गई है। दोनों की तहरीर पर मारपीट और बलवे की धारा में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः UP Police Constable Bharti: इंतजार हुआ खत्म, फिजिकल टेस्ट की डेट घाेषित; इस तारीख से एडमिट कार्ड करें डाउनलोड

ये भी पढ़ेंः संभल हिसा में नया मोड़: मदरसों के छात्रों को बवाल के लिए बुलाया! 93 आरोपितों पर घोषित होगा इनाम; दबिश जारी

युवा मोर्चा अध्यक्ष पद पर छह महीने से चल रहा है विवाद

सीता नगर मंडल अध्यक्ष्र युवा मोर्चा के पद को लेकर दो ट्रांस यमुना के पिंटू गुप्ता और सचिन भदौरिया में छह महीने से विवाद चल रहा है। दोनों खुद को युवा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष होने का दावा करते हैं। पिंटू गुप्ता को पूर्व मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह ने सीता नगर मंडल युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया था। जिसके एक महीने बाद महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा शैलू पंडित ने सचिन भदौरिया को सीता नगर मंडल का अध्यक्ष बना दिया। जिसके बाद दोनों में रार शुरू हो गई। दो महीने पहले सचिन भदौरिया ने फेसबुक पर इसे लेकर पोस्ट भी किया था। इसमें खुद को सीता नगर मंडल युवा मोर्चा का अध्यक्ष बताया था। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।