विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर बसपा ने घोषित किया प्रत्याशी, मायावती ने ब्राह्मण चेहरे पर लगाया दांव

Published: Thu, 21 Mar 2024 11:56 AM (IST)

फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर बसपा ने रामनिवास शर्मा को प्रत्याशी बनाने की घोषणा की है। मायावती ने इस सीट ...और पढ़ें

फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर बसपा ने घोषित किया प्रत्याशी
फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर बसपा ने घोषित किया प्रत्याशी

जागरण संवाददाता, आगरा। बसपा ने फतेहपुर सीकरी सीट पर चौथी बार ब्राह्मण प्रत्याशी पर दांव लगाया है। पूर्व ब्लाक प्रमुख और सपा से विधानसभा चुनाव लड़ चुके रामनिवास शर्मा को फतेहपुर सीकरी सीट से प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले आगरा सुरक्षित सीट से बसपा ने पूजा अमरोही को प्रत्याशी घोषित किया था।

फतेहपुर सीकरी सीट के अस्तित्व में आने पर वर्ष 2009 में पहले ही चुनाव में बसपा ने जीत दर्ज की थी। ब्राह्मण प्रत्याशी सीमा उपाध्याय सांसद चुनी गईं थीं। इसके बाद 2014 और 2019 में बसपा ने ब्राह्मण प्रत्याशी को चुनाव लड़ाया लेकिन जीत से दूर होते गए। 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहे थे।

बसपा ने रामनिवास शर्मा को बनाया प्रत्याशी

एससी वोट बैंक के साथ ही ब्राह्मण समाज के वोट से बसपा ने जीत दर्ज करने के लिए फतेहपुर सीकरी से वर्ष 1988 में ब्लाक प्रमुख मूल रूप से गांव उदनेरा निवासी रामनिवास शर्मा को प्रत्याशी बनाया है।

उन्होंने फतेहपुर सीकरी से 1993 में सपा से विधानसभा चुनाव लड़ा लेकिन हार गए। इसके बाद सपा के जिलाध्यक्ष रहे। फतेहपुर सीकरी सीट से ही 2002 में निर्दलीय चुनाव लड़ा लेकिन हार गए। 2004 में जिला सहकारी बैंक के डिप्टी चेयरमैन बने, 2009 में बसपा प्रत्याशी सीमा उपाध्याय के विधानसभा क्षेत्र के समन्वयक रहे।

2012 के विधानसभा चुनाव में फतेहपुर सीकरी से बसपा से टिकट न मिलने पर राजनीति से दूरी बना ली थी और समाजसेवा के कार्य में सक्रिय थे। इनके बेटे प्रो. सत्येंद्र शर्मा आगरा कालेज में कार्यरत हैं। छोटे बेटे सोनू शर्मा उद्योग विभाग में डिप्टी मैनेजर हैं। बसपा जिलाध्यक्ष विमल वर्मा ने बताया कि रामनिवास शर्मा को फतेहपुर सीकरी से प्रत्याशी बनाया है।

बसपा से चौथी बार ब्राह्मण प्रत्याशी

2009, सीमा उपाध्याय, जीत दर्ज की कांग्रेस प्रत्याशी राजबब्बर को हराया

2014, सीमा उपाध्याय दूसरे नंबर पर रहीं, भाजपा प्रत्याशी चौधरी बाबूलाल ने हराया

2019, श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित, तीसरे नंबर पर रहे, भाजपा के राजकुमार चाहर ने जीत दर्ज की

इसे भी पढ़ें: अखिलेश ने पीलीभीत लोकसभा सीट से इस दिग्गज नेता को घोषित किया प्रत्याशी, वरुण गांधी की अटकलों पर लगा विराम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।