यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP Politics: विधानसभा चुनाव जीतने के लिए मायावती की सोशल इंजीनियरिंग, खत्म की बसपा ने ये व्यवस्था
BSP Mayawati Update News सत्ता कुर्सी जिस सोशल इंजीनियरिंग से मायावती को मिली थी उसी को 2027 के चुनाव के लिए एक बार फिर से लागू किया है। आगामी विधानसभ ...और पढ़ें

HighLights
- बसपा में सेक्टर और जोन प्रभारी खत्म
- अब मंडल इंचार्ज और मंडल प्रभारी बनाए गए
जागरण संवाददाता, आगरा। जिस सोशल इंजीनियरिंग से बसपा सत्ता में आई थी, उसी के सहारे विधानसभा चुनाव 2027 में जीत दर्ज करने के लिए बसपा ने पुरानी व्यवस्था लागू कर दी है। सेक्टर और जोन प्रभारी की जगह अब मंडल इंचार्ज और मंडल प्रभारी बनाए गए हैं। मुस्लिम समाज को जोड़ने के लिए अलग से मंडल प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह से ब्राह्मण समाज को जोड़ने के लिए मंडल प्रभारी बनाने के जाएंगे।
आगरा में रहे हैं एक समय छह विधायक
एससी बाहुल्य आगरा में बसपा के छह विधायक रहे हैं, एससी, ब्राह्मण और मुस्लिम समाज के वोट से फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर भी बसपा ने जीत दर्ज की थी। मगर, लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव और उसके बाद लोकसभा चुनाव में बसपा का प्रदर्शन खराब रहा। वोट प्रतिशत भी कम हुआ है। मूल वोट बैंक में भी सेंध लग गई। सत्ता से हटने के बाद 2012 के बाद बसपा में कई बदलाव किए गए। आगरा, अलीगढ़ और मेरठ मंडल पर सेक्टर प्रभारी बना दिए गए, इससे जमीनी स्तर पर काम नहीं हो सका।
जोन प्रभारी और सेक्टर की व्यवस्था खत्म
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए बसपा ने सेक्टर और जोन प्रभारी समाप्त कर दिए हैं। अब आगरा मंडल के आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी जिले के लिए मंडल इंचार्ज बनाए गए हैं। इसके साथ ही हर जिले के लिए मंडल प्रभारी बनाए गए हैं। इसके बाद जिला प्रभारी बनाए हैं। वहीं, मुस्लिम समाज को जोड़ने के लिए मंडल स्तर पर प्रभारी बनाए हैं इसी तरह से ब्राह्मण समाज को जोड़ने के लिए भी प्रभारी बनाए जाने हैं।
ये भी पढ़ेंः Deh Vyapar: फोन पर फोटो भेजकर ग्राहक पसंद करते थे लड़कियां, पुलिस चौकी के सामने होटल में देह व्यापार पकड़ा
ये भी पढ़ेंः मुश्किलों में फंसी अखिलेश यादव की करीबी सपा नेत्री जूही प्रकाश, पति ने जानलेवा हमला और वसूली का केस दर्ज कराया
मुस्लिम समाज के लिए प्रभारी बनाए
बसपा के जिलाध्यक्ष विमल वर्मा ने बताया कि मंडल इंचार्ज और मंडल प्रभारी व्यवस्था लागू कर दी गई है। ब्राह्मण समाज को जोड़ने के लिए प्रभारी बनाए जा रहे हैं, मुस्लिम समाज के लिए प्रभारी बना दिए गए हैं।
खबरें और भी
मंडल इंचार्जः गौरेलाल जाटव, विक्रम सिंह, नरेश कुमार, हेमंत प्रजापति
मंडल प्रभारी आगरा के लिएः नेमीचंद चौधरी और हेमंत प्रताप सिंह
जिला प्रभारीः लता वाल्मीकी, पूजा अमरोही, हुकुम सिंह और राम नरेश कर्दम
मंडल प्रभारी मुस्लिम समाज को जोड़ने के लिएः यासीन अब्बास और सुशील भंडारी
मंडल प्रभारी ब्राह्मण समाज को जोड़ने के लिएः अभी घोषित नहीं