यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Car Caught Fire Agra; बोनट से निकला धुआं और देखते ही देखते आग का गोला बनी कार, लपटों और धमाकों के बीच बची एसडीओ की फैमिली
Car Caught Fire In Agra Update News आग का गोला बनी कार मेडिकल छात्रा समेत तीन बाल-बाल बचेकार के लपटों में घिरने से गुरू का ताल से कैलाशपुरी की ओर आने ...और पढ़ें

HighLights
- सिकंदरा गुरु का ताल रेल ओवर ब्रिज की घटना
- कार में सवार थे एसडीओ के बेटे-बेटी और भतीजी
जागरण संवाददाता, आगरा। सिकंदरा गुरु का ताल रेल ओवर ब्रिज पर शुक्रवार रात को कार आग का गोला बन गई। कार में सवार मेडिकल छात्रा और उसके भाई व बहन बाल-बाल बचे। उनके बाहर आते ही कार को लपटों ने चपेट में ले लिया। तेज धमाके के साथ टायर फटने से लोग दहशत में आ गए। इससे रेल ओवर ब्रिज पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।
घटना शुक्रवार रात करीब पौने नौ बजे की है। मूलरूप से बेगम बाग अलीगढ़ के रहने वाले राजकुमार वर्मा दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में एसडीओ हैं।
बेटी है मेडिकल की छात्रा
वर्तमान में आगरा में तैनात हैं। परिवार महर्षिपुरम सिकंदरा में किराए पर रहता है। बेटी सलोनी मेडिकल छात्रा है, बेटा गौरव वर्मा जेईई की तैयारी कर रहा है। गौरव ने बताया शुक्रवार रात को वह बहन सलोनी और कमलेश के साथ गुरू का ताल ओवर ब्रिज होते हुए कार से कारगिल तिराह पश्चिमपुरी तिराहे ओर आ रहे थे।
कार आग की लपटों में घिरी
रेल ओवर ब्रिज पर बोनट से हल्का धुआं उठता देख उन्होंने कार को रोक लिया। बोनट से कुछ ही सेकेंड में लपटें उठने लगीं, उन्होंने तत्काल दोनों बहनों को तत्काल गाड़ी से बाहर निकाला। तब तक पूरी कार लपटों में घिर चुकी थी। वह आग का गोला बन गई।