आगरा-फतेहाबाद रोड पर कार पेड़ से टकराई: दो युवकों की मौत, इकलौता बेटा था योगेंद्र
आगरा-फतेहाबाद रोड पर टंकी चौराहे के पास सोमवार रात एक कार पेड़ से टकरा गई, जिससे उसमें सवार दो युवकों ...और पढ़ें

फाइल फोटो योगेंद्र।
HighLights
आगरा-फतेहाबाद रोड पर कार पेड़ से टकराने से भीषण हादसा
हादसे में योगेंद्र उर्फ जुगनू और गजेंद्र सिंह की मौत
मृतक योगेंद्र अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था
संवाद सूत्र, फतेहाबाद (आगरा)। आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर सोमवार रात करीब 11:30 बजे आगरा से फतेहाबाद की ओर आ रही कार टंकी चौराहे के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची डौकी पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतकों की पहचान 34 वर्षीय योगेंद्र उर्फ जुगनू पुत्र चरन सिंह निवासी कुतकपुर गोला, फतेहाबाद और 30 वर्षीय गजेंद्र सिंह पुत्र अजब सिंह निवासी सलैमपुर मुड़िया, निबोहरा के रूप में हुई है।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष डौकी सुनीत शर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हादसे की जांच शुरू कर दी।

मृतक योगेंद्र का फाइल फोटो।
इकलौता बेटा था योगेंद्र उर्फ जुगनू
योगेंद्र उर्फ जुगनू अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही स्वजन में कोहराम मच गया। वहीं गजेंद्र की मौत से उसके परिवार में भी मातम छा गया। दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
