Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जिस आगरा किला में हुआ था छत्रपति शिवाजी का अपमान, वहां आज गूंजेगी उनकी शौर्य गाथा; 'छावा' की दिखेगी झलक

    Updated: Wed, 19 Feb 2025 10:28 AM (IST)

    महाराष्ट्र का अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान वर्ष 2023 व 2024 में आगरा किला में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर कार्यक्रम कर चुका है। आज शाम सात से रात ...और पढ़ें

    Agra News: आगरा किला में होगा छत्रपति शिवाजी महाराज की गाथा पर कार्यक्रम।
    Agra News: आगरा किला में होगा छत्रपति शिवाजी महाराज की गाथा पर कार्यक्रम।

    HighLights

    1. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, विक्की कौशल आएंगे
    2. अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान व महाराष्ट्र सरकार द्वारा कराया जा रहा आयोजन
    3. जहांगीरी महल के सामने होगा शिवाजी जयंती पर कार्यक्रम

    जागरण संवाददाता, आगरा। आगरा किला में बुधवार को हिंदवी स्वराज्य की स्थापना करने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज की शौर्य गाथा गूंजेगी। छत्रपति शिवाजी महाराज के औरंगजेब के दरबार में आने और उसकी कैद से बचकर निकलने की शौर्य गाथा समेत अन्य महत्वपूर्ण प्रसंगों का नाट्य मंचन किया जाएगा।

    महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों से आए मावले लगातार तीसरे वर्ष ऐतिहासिक पलों के साक्षी बनेंगे। अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान द्वारा महाराष्ट्र सरकार के सहयोग से आयोजित शिव जन्मोत्सव का आयोजन आगरा किला में जहांगीरी महल के सामने शाम सात से रात 10 बजे तक किया जाएगा।

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अभिनेता विक्की कौशल मुख्य अतिथि रहेंगे। मंगलवार को फतेहाबाद रोड स्थित होटल समोवर में कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया। अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान के अध्यक्ष विनोद पाटिल ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने आगरा किला में औरंगजेब के दरबार में अस्मिता और स्वाभिमान का प्रदर्शन किया था। उसी किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई जाएगी।

    छत्रपति शिवाजी महाराज संपूर्ण देश के आदर्श हैं। उनका कार्य नई पीढ़ी के सामने रखने को शिव जन्मोत्सव आगरा किला में मनाया जा रहा है। इसमें 1300 लोग शामिल होंगे।

    केंद्रीय आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव गणपतराव जाधव, केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल पूर्व केंद्रीय मंत्ररी रावसाहेब दानवे समेत महाराष्ट्र के कई मंत्री शामिल होंगे। पृथ्वीराज झाला, शुभम थोरात, प्रशांत हरणे, रितेश नाटा, संदीप अरोड़ा मौजूद रहे।

    खबरें और भी

    यह कार्यक्रम होंगे

    • शाम सात बजे स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम शुरू होगा।
    • छत्रपति शिवाजी महाराज का पवाड़ा होगा।
    • इसके बाद पालणा गीत, महाराष्ट्र सरकार के राज्य गीत गरजा महाराष्ट्र माझा, छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन के महत्वूपर्ण प्रसंगों पर आधारित नाटक होगा।
    • कोल्हापुर का सब्यसाची गुरुकुल मर्दानी खेल प्रस्तुत करेगा। समारोह से आनलाइन माध्यम से एक करोड़ से अधिक लोग जुड़ेंगे।

    जहांगीरी महल के सामने होगा कार्यक्रम

    छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती आगरा किला में 19 फरवरी (आज) को मनाई जा रही है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) ने जहांगीरी महल के सामने कार्यक्रम की अनुमति दी है। एएसआइ के दिल्ली मुख्यालय ने अनुमति देते समय स्पष्ट किया था कि दीवान-ए-आम की वैकल्पिक जगह पर विचार किया जाए। एएसआइ आगरा सर्किल के अधिकारियों ने सोमवार को जहांगीरी महल के सामने के स्थान को कार्यक्रम के लिए निर्धारित कर दिया। यहां उद्यान की रेलिंग हटाने का काम सोमवार से शुरू कर दिया गया।

    एक हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था

    दीवान-ए-आम परिसर की अपेक्षा अधिक स्थान है। यहां चढ़ाई की तरफ स्थित दीवार के सहारे स्टेज बनाई जाएगी। करीब एक हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। स्टेज पर बैकग्राउंड में एक एलईडी और दो एलईडी दर्शक दीर्घा में लगेंगी। शोर की सीमा 40 डेसीबल तक अनुमन्य की गई है। शाम सात से नौ बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम और रात नौ से 10 बजे तक अतिथियों के भाषण होंगे।

    अधीक्षण पुरातत्वविद डॉक्टर राजकुमार पटेल ने बताया कि छत्रपति शिवाजी जयंती पर दीवान-ए-आम परिसर में कार्यक्रम नहीं होगा। जहांगीरी महल के सामने कार्यक्रम होगा।

    ये भी पढ़ेंः UP Weather Update: 20 को पश्चिमी यूपी में बारिश और कई जिलों में गिर सकती है बिजली! देखिए IMD का लेटेस्ट अपडेट

    ये भी पढ़ेंः सजते-संवरते चली गई दुल्हन की जान... शादी से कुछ घंटे पहले आया हार्ट अटैक, ब्यूटी पार्लर में गई थी युवती