यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
City Bus Free: महिलाओं को तोहफा, रोडवेज के बाद अब आगरा सिटी बस में भी रक्षाबंधन पर मुफ्त यात्रा करेंगी महिलाएं
Agra City Bus Free For Woman On Raksha Bandhan रक्षा बंधन में सिटी बसों में महिलाएं मुफ्त में करेंगी यात्रा। तीस अगस्त की रात 12 से 31 अगस्त की रात 12 ...और पढ़ें

HighLights
- 24 घंटे तक बसों में निश्शुल्क सफर की सुविधा मिलेगी रक्षाबंधन पर
- आगरा में सौ बसों का होता संचालन
आगरा, जागरण संवाददाता। प्रदेश सरकार ने रक्षा बंधन में महिलाओं तोहफा दिया है। सिटी बसों में महिलाएं मुफ्त में सफर कर सकेंगी। संयुक्त सचिव कल्याण बनर्जी ने निदेशक नगरीय परिवहन को आदेश जारी किया है। मुफ्त यात्रा की अवधि तीस अगस्त की रात 12 बजे से 31 अगस्त की रात 12 बजे तक रहेगा।
शहर में है सौ बसों का संचालन
शहर में 100 ई-बसों का संचालन होता है। यह बसें डेढ़ दर्जन रूट में चलती हैं। हर दिन 18 हजार यात्री सफर करते हैं। इससे दो लाख रुपये से अधिक की आय होती है। सिटी बसों का संचालन सुबह छह से रात दस बजे तक होता है। इस साल रक्षा बंधन 31 अगस्त को है। आगरा, लखनऊ, अलीगढ़, झांसी, बरेली सहित जिन शहरों में सिटी बसों का संचालन होता है। उन सभी शहरों में रक्षा बंधन के दिन महिलाएं बसों में मुफ्त में सफर करेंगी।
24 घंटे तक बसों में निश्शुल्क सफर
संयुक्त सचिव, नगर विकास कल्याण बनर्जी ने बताया कि 24 घंटे तक बसों में निश्शुल्क सफर किया जा सकेगा। इसके दायरे में महिलाएं आएंगी। वहीं जरूरत पड़ने पर एमजी रोड पर सिटी बसों की संख्या को बढ़ाया जा सकता है। वर्तमान में 30 बसों का संचालन होता है। रक्षा बंधन के दिन 35 बसों का संचालन होता है।