Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Agra Crime: रूफटॉफ कैफे में हंगामा; महिलाओं पर उड़ाए सिगरेट के धुएं के छल्ले, डांस के लिए बनाया दबाव, तीन युवक गिरफ्तार

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Tue, 14 Nov 2023 02:00 PM (IST)

    Agra Latest News In Hindi आगरा में ताजगंज के रूफटाप कैफे मालीक्यूल में आया था मैनपुरी का परिवार। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो पुलिस ह ...और पढ़ें

    कैफे में महिलाओं पर सिगरेट का धुआं डाला, डांस करने का दबाव बनाने पर हंगामा। सीसीटीवी से लगी गई तस्वीर।
    कैफे में महिलाओं पर सिगरेट का धुआं डाला, डांस करने का दबाव बनाने पर हंगामा। सीसीटीवी से लगी गई तस्वीर।

    जागरण संवाददाता, आगरा। आगरा में ताजगंज के रूफटाप कैफे मालीक्यूल में सोमवार रात युवकों द्वारा महिलाओं से अभद्रता के बाद जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि कैफे में आईं महिलाओं पर वहां मौजूद युवकों ने पहले सिगरेट की धुआं डाला।

    इसके बाद उन पर अपने साथ डांस करने का दबाव बनाने लगे। साथ आए परिवार के पुरुषों ने विरोध किया तो युवकों ने दबंगई दिखानी शुरू कर दी। परिवरा के पुरुषों से मारपीट की, महिला और बालिका का हाथ पकड़कर घसीटने का प्रयास किया। परिवार द्वारा सूचना देने पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों को मौके से पकड़ लिया, एक आरोपित वहां से भाग गया।

    ये भी पढ़ेंः आगरा में लूटी कार से देहरादून में डाला 20 करोड़ का डाका; दिल्ली के चालक से लूट में पुलिस ने लिखा था चोरी का मुकदमा

    मैनपुरी से आगरा घूमने आया था परिवार

    घटना सोमवार रात करीब 11 बजे की है। मैनपुरी का रहने वाला परिवार सोमवार को आगरा घूमने आया था। रात में परिवार खाना खाने मालीक्यूल रूफटाप कैफे आया था। परिवार चार युवतियां व तीन पुरुष थे। परिवार के साथ आयी महिला ने बताया वहां मौजूद चार-पांच युवकों ने नशे में परिवार की महिलाओं और बालिका से अभद्रता शुरू कर दी। महिलाओं पर हाथ फेरने लगे।

    ये भी पढ़ेंः Muzaffarnagar News: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण हादसा, चलते ट्रक में घुसी कार, छह दोस्तों की मौत, हरिद्वार घूमने जा रहे सभी

    बोतल तोड़कर महिलाओं के सिर पर रखने लगे

    युवकों का विरोध किया तो अभ्रदता करने लगे। हाथ में ली शराब की बोतल तोड़कर महिलाओं के सिर पर रखने लगे। उन पर अपने साथ डांस करने का दबाव बनाने लगे। यह देख परिवार के साथ आए पुरुषाें ने विरोध किया तो युवकों ने दबंगई दिखाते हुए उनसे मारपीट कर दी। परिवार द्वारा 112 नंबर पर फोन करने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने तीन आरोपितों को पकड़ लिया।

    खबरें और भी

    प्रभारी निरीक्षक ताजगंज देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया महिला की तहरीर पर आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।