आगरा: आय से अधिक 16.10 लाख रुपये किए खर्च, चिट्स फंड के लिपिक अजय कुमार पर केस
जांच में पाया गया कि उन्होंने अपनी आय से 16.10 लाख रुपये अधिक खर्च किए। एसपी विजिलेंस आलोक शर्मा ने बताया कि भ्रष्टाचार के बाद अब इस मामले में भी कार् ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, आगरा। आय से अधिक संपत्ति मामले में उप निबंधक फर्म्स सोसाइटीज एवं चिट्स फंड के लिपिक अजय कुमार के विरुद्ध विजिलेंस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। लिपिक को तीन वर्ष पूर्व विजिलेंस ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार करके भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा था।
विजिलेंस की फर्म्स सोसायटी एवं चिट्स फंड के लिपिक पर कार्रवाई
उप निबंधक फर्म्स सोसाइटीज एवं चिट्स फंड के लिपिक अजय कुमार को सितंबर 2023 में मथुरा के एक स्कूल का विवाद निपटाने के लिए एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा था। जिसके बाद उनकी आय से अधिक संपत्ति की जांच विभाग द्वारा की गई।
पूर्व में रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ चुकी थी विजिलेंस टीम
विभाग ने पाया कि अपनी नौकरी के दौरान लिपिक ने 63.16 लाख रुपये की आय अर्जित की। जबकि इस दौेरान लिपिक ने 79.26 लाख रुपये खर्च किए। एसपी विजिलेंस आलोक शर्मा ने बताया कि लिपिक के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।