Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगरा दौरा, विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की करेंगे समीक्षा; रविवार को रूट देखकर ही निकलें

    By Amit Dixit Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Sat, 27 Jun 2026 02:38 PM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को आगरा में तीन घंटे रहेंगे, जहां वे लोक निर्माण विभाग की योजनाओं, विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे ...और पढ़ें

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

    जागरण संवाददाता, आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को शहर में तीन घंटे रहेंगे। कमिश्नरी सभागार में मुख्यमंत्री लोक निर्माण विभाग की विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए डीएम मनीष बंसल ने शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की।

    नगर निगम की टीम ने खेरिया मोड़ से फतेहाबाद रोड तक विशेष सफाई अभियान चलाया। आधा दर्जन जगहों पर रोड की मरम्मत की गई। 22 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हाथरस के बाद आगरा में समीक्षा बैठक करनी थी लेकिन लखनऊ के अलीगंज में 15 छात्र-छात्राओं की मौत के बाद कार्यक्रम को रद कर दिया गया था।

    मुख्यमंत्री रविवार दोपहर एक बजे खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से सीधे सर्किट हाउस जाएंगे फिर कमिश्नरी सभागार पहुंचेंगे। कमिश्नरी सभागार में सबसे पहले लोक निर्माण विभाग आगरा मंडल की सभी योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसमें गड्ढा मुक्त अभियान से लेकर नई सड़कों का निर्माण, पुलों का निर्माण शामिल है

    इसके बाद विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। शाम चार बजे कमिश्नरी से खेरिया एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए डीएम मनीष बंसल ने बैठक की। मुहर्रम पर अवकाश के बाद भी अधिकारियों ने संबंधित रूट की जांच की। नगर निगम की टीम ने विशेष सफाई अभियान चलाया। गड्ढों को भरा गया। कई जगहों पर चित्रकारी भी कराई गई।

    खबरें और भी