Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बाबूलाल जी! सड़क तो बनवा ही देंगे, आप महात्माओं संग रहें... CM ने फतेहपुर सीकरी विधायक पर ली चुटकी; चुनाव से पहले सियासी हलचल

    Updated: Mon, 29 Jun 2026 12:49 PM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में एक बैठक के दौरान फतेहपुर सीकरी के विधायक चौ. बाबूलाल पर हल्के-फुल्के अंदाज में चुटकी ली। उन्होंने मंदिर के लिए ...और पढ़ें

    बैठक के दौरान सीएम योगी व मंत्री एसपी सिंह बघेल।

    बैठक के दौरान सीएम योगी व मंत्री एसपी सिंह बघेल।

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री योगी ने विधायक बाबूलाल पर हल्के-फुल्के अंदाज में चुटकी ली

    2. बाबूलाल को सांसद राजकुमार चाहर के पास बैठने को कहा

    3. मंदिर सड़क प्रस्ताव पर महात्माओं के साथ रहने की सलाह दी

    जागरण संवाददाता, आगरा। फतेहपुर सीकरी के विधायक चौ. बाबूलाल पर रविवार को एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुटकी ली।बैठक शुरू होने से पहले ही मुस्कुराते हुए उन्हें सांसद राजकुमार चाहर के पास बैठने को कहा।विधायक की जब प्रस्ताव पर बोलने की बारी आई तो उन्होंने मंदिर के लिए सड़क बनवाने को आग्रह किया। इस पर मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कह दिया कि सड़क तो बन ही जाएगी।

    आप भी अब छोड़ो सब। मंदिर में ही महात्माओं के साथ रहो।मुख्यमंत्री के इस अंदाज पर हाल में मौजूद अन्य जनप्रतिनिधि भी हंसने लगे।कुछ लोग आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर इसके मायने निकाल रहे हैं।

    बैठक के दौरान मंदिर को सड़क बनाने के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री ने ली चुटकी

    लोकसभा चुनाव में बगावती तेवरों के बाद ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई बार फतेहपुर सीकरी के विधायक चौ. बाबूलाल को लेकर चुटकी ले चुके हैं। रविवार को कमिश्नरी सभागार में विकास कार्यों को लेकर बैठक चल रही थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हल्के अंदाज में शुरूआत की।

    सांसद से दूर बैठने पर बोले, आपको तो सांसद के पास ही बैठना चाहिए

    सीएम ने चौ. बाबूलाल को देखा तो बोले कि अरे, बाबूलाल जी आप कहां बैठे हैं? आपको तो अपने सांसद राजकुमार चाहर के पास ही बैठना चाहिए। इसके बाद बैठक शुरू हो गई। अन्य विधायकों के बाद फतेहपुर सीकरी विधान सभा क्षेत्र के प्रस्तावों पर चर्चा शुरू हुई तो चौ. बाबूलाल ने अपने क्षेत्र के प्रस्ताव भी बताए। उन्होंने रुनकता में ऐतिहासिक मंदिर के लिए सड़क निर्माण कराने को मुख्यमंत्री से आग्रह किया। उन्होंने यह भी कहा कि मंदिर पर बहुत से महात्मा रहते हैं।

    यह भी पढ़ें- अखिलेश के सामने लखनऊ में खुली सपा की कलह की फाइल, सांसद रुचि वीरा और विधायक कमाल अख्तर आए आमने-सामने

    विधानसभा चुनाव से पहले चुटकी के अलग ही मायके निकाले जा रहे

    इस पर मुख्यमंत्री बोले कि बाबूलाल जी सड़क तो हम बनवा ही देंगे। आप कहां चक्कर में पड़े हो। आप भी महात्माओं के साथ ही रहें तो ठीक रहेगा। विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री द्वारा ली गई इस चुटकी के अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं। फतेहपुर सीकरी में टिकट की दौड़ में लगे दावेदारों के चेहरे भी खिल गए। वे मान रहे हैं कि विधान सभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री का यह इशारा था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- सीएम योगी का पीलीभीत-बरेली दौरा: विकास कार्यों की व कानून व्यवस्था की करेंगे समीक्षा