Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Politics: प्रियंका गांधी वाड्रा का आगरा में रोड शो फाइनल, ये रहेगा रूट, जनसभा नहीं युवा और बुजुर्गाें से होगा संवाद

    Updated: Wed, 01 May 2024 08:08 AM (GMT+05:30)

    Priyanka Gandhi Vadra Road Show In Agra प्रियंका गांधी वाड्रा एक किलोमीटर तक करेंगी रोड शो। फतेहपुर सीकरी लोकसभा से गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी रामना ...और पढ़ें

    Agra News: प्रियंका गांधी वाड्रा एक किलोमीटर तक करेंगी रोड शो
    Agra News: प्रियंका गांधी वाड्रा एक किलोमीटर तक करेंगी रोड शो

    HighLights

    1. सभा के बजाय युवा बुजुर्ग और युवतियों से बातचीत करेंगी
    2. फतेहाबाद ब्लाक कार्यालय के पास हेलीपेड बनाया गया

    जागरण संवाददाता, आगरा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा तीन मई को फतेहाबाद पहुंचेंगी। फतेहाबाद ब्लाक कार्यालय के पास हेलीपेड बनाया गया है। यहां पर लैंड करने के बाद वे महात्मा गांधी और आंबेडकर की प्रतिमाओं से होते हुए बाह बाईपास तिराहा तक लगभग एक किलोमीटर का रोड शो करेंगी। कांग्रेसी पूरी तैयारी में जुटे हुए हैं।

    फतेहपुरसीकरी लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार के समर्थन में प्रियंका गांधी वाड्रा दोपहर लगभग तीन बजे फतेहाबाद पहुंचेंगी। ब्लाक कार्यालय से रोड शो का शुभारंभ किया जाएगा। यहां से महात्मा गांधी और आंबेडकर प्रतिमाओं से होते हुए आगे के लिए रवाना होंगी। बीच-बीच में वे जनता से संवाद भी करेंगी।

    कांग्रेस प्रत्याशी हैं रामनाथ सिकरवार

    कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सभा के बजाय युवा, बुजुर्ग और युवतियों से बातचीत करेंगी। उनके विचारों को जानेंगी। रोड शो की सफलता के लिए कांग्रेसी जुटे हुए हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार प्रियंका के रोड शो को लेकर काफी उत्साहित हैं।

    ये भी पढ़ेंः Agra News: आगरा से नई दिल्ली हो या फिर लखनऊ-प्रयागराज, अलीगढ़, इन शहरों के लिए चार मई से जाना हो जाएगा कठिन

    ये भी पढ़ेंः Shri Krishna Janmabhoomi: श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले में एक और वाद दायर, समझौता रद कर परिसर से शाही मस्जिद ईदगाह हटाने की मांग

    मजबूत सीट मानती है कांग्रेस

    फतेहपुर सीकरी की सीट पर वर्ष 2009 और वर्ष 2019 में के लोकसभा चुनाव में पार्टी दूसरे स्थान पर रही है। प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार प्रियंका गांधी का रोड शो ही चाहते थे, क्यों कि गत विधानसभा चुनाव में वे पार्टी के खेरागढ़ से प्रत्याशी थे। वहां प्रियंका गांधी का रोड शो हुआ था और भीड़ उमड़ी थी। ये भीड़ वोटों में भी बदली और 60 हजार वोट सिकरवार को मिले थे, लेकिन वे चुनाव हार गए थे।

    खबरें और भी