दिल को रखना है मजबूत तो मानिए डॉक्टर्स की सलाह, रोजाना साइकिल चलाने से होंगे ये फायदे
साइकिल चलाने से हृदय की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और रक्त संचार बेहतर होता है। यह वजन कम करने, हृदय रोगों और उच्च रक्तचाप के जोखिम को कम करने में सहा ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
जागरण संवाददाता, आगरा। साइकिल चलाने से हृदय की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और रक्त का संचार ठीक रहता है। पैरों के लिए भी साइकिल चलाना फायदेमंद रहता है। सप्ताह में पांच दिन चार से पांच किलोमीटर साइकिल चलानी चाहिए, इससे वजन भी कम कर सकते हैं।
एसएन मेडिकल कालेज के कार्डियोथोरेसिक सर्जन डा. सुशील सिंघल ने बताया कि साइकिल चलाने से पूरे शरीर में रक्त संचार बढ़ जाता है। इसके लिए हृदय की मांसपेशियों को ज्यादा काम करना पड़ता है, इससे हृदय की मांसपेशियां मजबूत होने लगती हैं।
सप्ताह में पांच दिन चार से पांच किलोमीटर साइकिल चला सकते हैं, नियमित साइकिल चलाने से हृदय संबंधी बीमारियां, उच्च रक्तचाप का खतरा कम हो जाता है। इसके साथ ही कैलोनी बर्न करने का भी सबसे अच्छा तरीका साइकिल चलाना है। साइकिल चलाने से वजन भी कम होता है।
एसएन मेडिकल कालेज के अस्थि रोग विभाग के डा. ब्रजेश शर्मा ने बताया कि साइकिल चलाने से पैरों की मांसपेशियां ठीक रहती हैं।
घुटनों के दर्द की समस्या होने की आशंका भी कम हो जाती है। जांघ की मांसपेशियां भी ठीक रहती है। मगर, जिन लोगों के घुटनें में दर्द है उन्हें डाक्टर की सलाह के बिना साइकिल नहीं चलानी चाहिए।