Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Agra: बैंड बाजे के साथ घोड़ी चढ़कर दुल्हन लेने आ रहा था दूल्हा, तभी आ पहुंचे गांव के दबंग ​और फिर दे दनादन

    Updated: Wed, 12 Jun 2024 10:53 AM (IST)

    Agra Latest News In Hindi गांव में बरात चढ़ने के दौरान दबंगों ने उसे रोक दिया। खेरागढ़ के वकालपुर में शमसाबाद से आई थी बरात। दबंगों ने जनरेटर की लाइट ...और पढ़ें

    दबंगों ने दूल्हे को घोड़़ी पर नहीं जाने दिया, दहशत में दुल्हन का परिवार
    दबंगों ने दूल्हे को घोड़़ी पर नहीं जाने दिया, दहशत में दुल्हन का परिवार

    HighLights

    1. दहशत के चलते जल्दी कर दी बेटी की विदा
    2. पुलिस ने कुछ आरोपित किए हैं गिरफ्तार

    जागरण संवाददाता, आगरा। खेरागढ के गांव वकालपुर दबंगों ने 25 मई को शमसाबाद से आई वंचित जाति के दूल्हे को घोड़ी पर चढ़कर नहीं जाने दिया। बरातियों और दुल्हन पक्ष के लोगों के साथ जमकर मारपीट की। आरोप है कि दबंगों के एलान के चलते पुलिस पहुंचने के बाद दूल्हे का घोड़ी पर चढ़कर बरात ले जाने का साहस नहीं हुआ।

    पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार किया था। घटना के बाद से दुल्हन का परिवार दहशत में है। पीड़ित परिवार ने मंगलवार को अपर पुलिस आयुक्त से मिलकर आरोपितों के खिलाफ धाराएं बढ़ाने और सुरक्षा की मांग की।

    वकालपुर गांव के रहने वाले मुन्ना की बेटी की 25 मई की रात 10 बजे शमसाबाद से बरात आई थी। मुन्ना सिंह के अनुसार बरात दबंगों राहुल, संदीप, गोकुल, आदित्य, सोमेंद्र के मोहल्ले से होकर गुजरने लगी। आरोप है कि दबंगों ने बरात को रोक लिया, एलान किया कि दूल्हा घोड़ी पर चढ़कर नहीं जाएगा। विरोध करने पर बरातियों के साथ मारपीट कर दी।

    जनरेटर की लाइट काट दी

    दबंगों ने शादी के मंडप में लगे जनरेटर की लाइट काट दी। इसके बाद जमकर बवाल किया। जो भी सामने आया उसे बुरी तरह पीटा गया। बरात में आई युवतियों से भी हद दर्जे की अभद्रता की। इससे बरातियों में अफरातफरी मच गई थी। दुल्हन पक्ष ने 112 नंबर पर फाेन करने पर पुलिस पहुंच गई। किसी तरह से दुल्हन को फेरे दिलाकर बरात को विदा किया।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः UP Politics: जयन्त चौधरी के अंग्रेजी में शपथ लेने पर राकेश टिकैत ने ली चुटकी, भाजपा सरकार पर कही ये बात

    ये भी पढ़ेंः Bakrid 2024: मेरठ में शहर काजी ने मांगी शाही ईदगाह के बाहर सड़क पर नमाज की अनुमति, सीएम को लिखा पत्र

    पुलिस ने चार आरोपित किए गिरफ्तार

    पुलिस ने दबंगों राहुल, गोकुल, संदीप, आदित्य, यशपाल, पंकज, गुड्डू और सोमेंद्र को नामजद व 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, एससीएसटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया था। चार आरोपितों को गिरफ्तार किया। दुल्हन के पिता ग्रामीणों के साथ अपर पुलिस आयुक्त से मिले।

    अपर पुलिस आयुक्त केशव चौधरी ने बताया कि एसीपी को विवेचना में सभी तथ्यों को शामिल करने और आरोपितों के खिलाफ जल्द चार्जशीट लगाने के निर्देश दिए हैं।