यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मार्केट की छत पर रूफटॉप बार न बनवाने पर भड़क गई बहू, सास पर चाकू से कर दिए ताबड़तोड़ हमले
Agra Crime News Update News आगरा में एक बहू ने अपनी सास को चाकू मारकर घायल कर दिया। बहू का आरोप है कि सास उसे मार्केट की छत पर रूफटॉप बार बनाने से रोक ...और पढ़ें

HighLights
- शादी के बाद से ही बहु पर क्लेश करने का आरोप
- पुलिस आयुक्त के आदेश पर थाना सिकंदरा में दर्ज हुआ मुकदमा
जागरण संवाददाता, आगरा। सिकंदरा की रहने वाली महिला ने अपनी बहू और उसके मायका पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि मार्केट की छत पर बहु रूफटॉप बार बनवाना चाहती है। मना करने पर उसने घर में क्लेश शुरू कर दिया।
मायका पक्ष की शह पर चाकू मारकर घायल कर दिया। अब उन्हें और उनके परिवार को मुकदमा में फंसाने की धमकी दे रही है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
आवास विकास कॉलोनी सेक्टर नौ की रहने वाली सुरेखा ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे नितिन शेखर की शादी 14 फरवरी 2023 को पांडव नगर शाहगंज की निशिका से हुई थी। शादी के बाद से ही निशिका के स्वजन की उनकी संपत्ति पर नजर थी। मायका पक्ष के बहकावे में आकर वो घर में क्लेश करती रहती थी।
परिवार टूटने से बचाने के लिए की कोशिश
सुभाष सागर, आर्यन सागर, मीनाक्षी सागर के साथ मिलकर मार्केट की छत पर रूफटॉप बार बनाने की जिद पर अड़ी थी। उसके लड़ाई कर मायके जाने के बाद 11 सितंबर 2024 को बेटा बहू को लेने उसके मायके गया तो वहां मारपीट की गई। बेटे का परिवार टूटने से बचाने के लिए कार्रवाई नहीं की। ससुराल आने पर बहू ने खर्च लेना शुरू किया और आत्महत्या की धमकी देकर रूफटॉप बनाने का दबाव बनाया। मना करने पर 30 नवंबर की रात चाकू से सास पर हमला बोल कर घायल कर दिया।
आरोपित बहू और उसके मायके वाले मुकदमे की धमकी दे रहे हैं। शिकायत पर कार्रवाई न होने पर पुलिस आयुक्त जे. रविन्दर गौड से शिकायत की । इसके बाद सिकंदरा थाना में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
खबरें और भी
.jpg)
पत्नी ने शराब पीने पर टोका, पति ने कनपटी में मार ली गोली
पत्नी ने शनिवार शाम शराब पीकर आए पति को टोक दिया। कहासुनी के बाद पति ने कमरे में जाकर तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना शाम सात बजे की है। गांव बरहा थाना बासोनी का 36 वर्षीय संजय सिंह, नोवा डेयरी में लोडिंग विक्रम चलाता था। शनिवार को वह नशे की हालत में घर पहुंचा। पत्नी प्रीती से खाना देने को कहा। बताया जाता है इस पर पत्नी ने उसे रोज शराब पीकर आने को लेकर टोक दिया। दोनों के बीच कहासुनी हो गई। जिसके बाद पति संजय सिंह कमरे में चला गया। कुछ देर बाद कमरे से गोली चलने की आवाज सुनकर पत्नी व अन्य स्वजन कमरे में गए।
ये भी पढ़ेंः DM-SP ने संभाली कमान तो पकड़ में आए सैकड़ों बिजली चोर, पांचों मस्जिदों पर चोरी में लगाया 38.25 लाख का जुर्माना
ये भी पढ़ेंः 29 मार्च 1978 को दंगे की आग में जला था संभल...महीनों लगा रहा कर्फ्यू, पढ़िए इसके पीछे क्या थी कहानी
कमरे में खून से लथपथ देखकर उड़े होश
संजय सिंह काे फर्श पर खून से लथपथ पड़ा देख होश गए। पास में ही तमंचा पड़ा हुआ था। स्वजन संजय को सीएचसी बाह लेकर पहुंचे। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। स्वजन ने बताया कि संजय की शादी 12 वर्ष पहले लोहिया नगर फतेहाबाद की प्रीती से हुई थी। संजय सिंह के पांच बेटियां हैं। बड़ा भाई गुजरात में रहता है। थानाध्यक्ष बासौनी सोहन पाल सिंह ने बताया कि पत्नी द्वारा शराब पीने से टोकने पर संजय सिंह द्वारा आत्महत्या की बात बताई गयी है।