यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP Weather News: घने कोहरे के आगोश में यूपी के कई शहर, तापमान गिरने से गलन बढ़ी, विजिबिलिटी कम होने से वाहनों की रफ्तार थमी
UP Weather Update News In Hindi मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सुबह घना कोहरा पड़ सकता है। 25 से 30 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान आठ से नौ डिग्री सेल्सियस ...और पढ़ें

HighLights
- धुंध के साथ कोहरा पड़ने से दृश्यता रही शून्य
- न्यूनतम तापमान में गिरावट से ठंडक बढ़ी
डिजिटल डेस्क, आगरा। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिले घने कोहरे के आगोश में दिख रहे हैं। वहीं सर्दी भी बढ़ रही है। शीतलहर की चपेट में पश्चिमी उत्तर प्रदेश आ रहा है।
आगरा में सोमवार को घना कोहरा दिखा। वहीं शामली और मेरठ में भी कोहरा इतना घना था कि सुबह वाहनों को लाइट जलाकर निकलना पड़ा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में बादल छाए रहेंगे और कोहरा पड़ेगा।
आगरा में रविवार की सुबह जैसा सोमवार को हाल देखने को मिला, ताजनगरी कोहरे की चादर में लिपटी नजर आई। न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट आने से गलन बढ़ गई। सुबह दफ्तर को निकले लोगों की कंपकंपी छूटती दिखी।
सुबह कोहरा पड़ने का अनुमान
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में सुबह कोहरा रह सकता है। तापमान स्थिर बने रहने से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलेगी। आगरा में रविवार रात को कोहरा पड़ना शुरू हो गया था। नेशनल हाईवे और खुले क्षेत्रों में कोहरे की चादर सोमवार सुबह और घनी हो गई। इससे दृश्यता प्रभावित होने से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। धुंध इन दिनों छा रही है।
खबरें और भी
शनिवार की अपेक्षा रविवार को न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जबकि अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आई। इससे गलन बढ़ने से लोगों की कंपकंपी छूटती रही।
ये भी पढ़ेंः Raid In Guest House: पुलिस के छापे से मच गई अफरातफरी, पैर पकड़ने लगीं युवतियां, घंटों के हिसाब से दिए थे कपल को कमरे
मौसम विज्ञानी दानिश ने बताया कि आगामी सप्ताह में तापमान में अधिक गिरावट देखने को नहीं मिलेगी। तापमान स्थिर रहेगा, लेकिन धुंध के साथ कोहरा पड़ सकता है।
थोड़ा प्रदूषित स्थिति में रही वायु गुणवत्ता
शहर में रविवार को वायु गुणवत्ता थोड़ा प्रदूषित स्थिति में दर्ज की गई। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 150 दर्ज किया गया, जो शनिवार के 187 से कम था। संजय प्लेस, मनोहरपुर दयालबाग, सेक्तर तीन-बी आवास विकास कालोनी, शास्त्रीपुरम, रोहता और शाहजहां गार्डन में वायु गुणवत्ता सूचकांक थोड़ा प्रदूषित स्थिति में रहा।
शामली में घना कोहरा
शामली में सोमवार की सुबह घने कोहरे से हुयी। सड़कों पर वाहन चालक लाइट जलाकर निकले। गलन बढ़ने से लोग गर्म कपड़ों में कैद हो गए हैं। वहीं छोटे बच्चों के स्कूलों में अवकाश होने से उन्हें सोमवार को राहत मिली।
मेरठ में छायी कोहरे की चादर
मेरठ में भी घने कोहरे ने वाहनों की गति पर ब्रेक लगा दिया। नानू पुल पर कोहरे के दौरान गाड़ियों की स्पीड कम देखने को मिली। मेरठ में दिन में धूप निकलने के बाद भी ठंडक का असर बरकरार है। धुंध के चलते धूप का असर कम देखने काे मिल रहा है।