Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    धुरंधर 2 का जबरदस्त क्रेज, एक दिन पहले फिल्म देखने को दोगुने रुपये देकर टिकट बुक करा रहे आगरा में युवा

    By Rajpratap Singh Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Wed, 11 Mar 2026 02:17 PM (IST)

    आगरा में रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' को लेकर जबरदस्त उत्साह है। फिल्म 19 मार्च को रिलीज होगी, लेकिन 18 मार्च शाम 5 बजे से पेड प्रिव्य ...और पढ़ें

    आने वाली फिल्म धुरंधर 2 का पोस्टर।

    आने वाली फिल्म धुरंधर 2 का पोस्टर।

    जागरण संवाददाता, आगरा। अभिनेता रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज का क्रेज शहवासियों में जबरदस्त है। फिल्म 19 मार्च को शहरभर में रिलीज होगी, लेकिन फिल्म निर्माताओं व सिनेमाघरों के संचालक पेड प्रिव्यू (विशेष शो) के जरिए 18 मार्च शाम पांच के बाद रिलीज करेंगे।

    फिल्म को देखन के लिए रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल व आर माधवन के फैन दोगुने रुपये देकर ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट खरीद रहे हैं। सिनेमाघरों के संचालकों का कहना है कि जिस तरह से लोगों में फिल्म को लेकर क्रेज है, इसको देखते हुए पेड प्रिव्यू वाले शो हाउसफुल रहेंगे।

    पारस पर्ल्स स्थित सिनेवर्ल्ड मल्टीप्लेक्स सिनेमाहाल के संचालक सात्विक जैन ने बताया कि धुरंधर 2 के लिए लोग 18 मार्च को फिल्म देखने के लिए पेड प्रिव्यू (विशेष शो) की आनलाइन और आफलाइन बुकिंग कर रहे हैं। टिकट के रुपयों में बढ़ोतरी का फैसला फिल्म के निर्माताओं का है। 19 मार्च के बाद की टिकट का प्राइज अभी फाइनल नहीं हुआ है।

    गोल्ड सिनेमा के रीजनल मैनेजर सुरेंद्र पाठक ने बताया कि फिल्म के टिकट की प्राइज बढ़ने के बाद भी लोग बुकिंग कर रहे हैं, इसे देखकर लग रहा है कि फिल्म के सभी शो हाउसफुल रहेंगे।

    क्या होता है पेड प्रिव्यू (विशेष शो)

    पेड प्रिव्यू वह विशेष शो है, जिसमें एक बहुप्रतीक्षित फिल्म को उसकी आधिकारिक रिलीज की तारीख से एक दिन पहले या कुछ समय पहले, चुनिंदा सिनेमाघरों में दर्शकों को दिखाया जाता है।

    खबरें और भी