पंजाबी सिंगर व एक्टर दिलजीत दोसांझ आए आगरा, ताजमहल की खूबसूरती पर फिदा
पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने आगरा में ताजमहल का दीदार किया, जहाँ वे इसकी बेमिसाल खूबसूरती और स्थापत्य ...और पढ़ें
जागरण संवाददाता, आगरा। पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत सिंह दोसांझ मंगलवार सुबह ताजमहल का दीदार करने पहुंचे। कड़े सुरक्षा घेरे में उन्होंने ताजमहल को निहारा। ताजमहल की बेमिसाल खूबसूरती और अद्भुत स्थापत्य कला ने उनका ध्यान खींचा। ताजमहल की खूबसूरती देखकर वह मंत्रमुग्ध नजर आए।
दिलजीत दोसांझ के ताजमहल पहुंचने की जानकारी मिलने पर उनके प्रशंसकों में भी उत्सुकता रही। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष सतर्कता बरती गई। सुरक्षा घेरे के बीच उन्होंने ताजमहल का भ्रमण किया और ऐतिहासिक विरासत को करीब से देखा। वह करीब एक घन्टे से अधिक समय तक स्मारक में रहे और उसकी वास्तुकला को निहारते रहे।
पंजाबी संगीत जगत में अपनी अलग पहचान बनाने वाले दिलजीत दोसांझ गायकी के साथ अभिनय के क्षेत्र में भी लोकप्रिय हैं। उनके प्रशंसकों की संख्या देश के साथ विदेश में भी काफी है। हाल ही में उनकी मूवी मैं वापस आऊंगा काफी पसंद की गई। इसमें अभिनेता नसीरूद्दीन शाह के साथ उनके अभिनय को बहुत प्रशंसा मिली है।
