Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Taj Mahal देखने का बनाया है प्लान तो जल्दी देखें, दोपहर बाद नो एंट्री, गुयाना के राष्ट्रपति देखेंगे स्मारक

    By Nirlosh KumarEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Wed, 11 Jan 2023 07:18 AM (IST)

    Tajmahal Vip Visit गुयाना के राष्ट्रपति खूबसूरत स्मारक का दीदार करने आएंगे। पर्यटकों के लिए दोपहर 215 बजे बंद होंगी टिकट विंडो नहीं मिलेगा प्रवेश। राष ...और पढ़ें

    Tajmahal Vip Visit: गुयाना के राष्ट्रपति आज देखेंगे ताजमहल।
    Tajmahal Vip Visit: गुयाना के राष्ट्रपति आज देखेंगे ताजमहल।

    आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में बुधवार को ताजमहल देखने का विचार है, तो दोपहर दो बजे से पहले ही स्मारक में प्रवेश कर लें। इसके बाद आए तो ताजमहल में प्रवेश नहीं पा सकेंगे। गुयाना के राष्ट्रपति डा. मोहम्मद इरफान अली बुधवार शाम ताजमहल देखेंगे, जिसके चलते पर्यटकों को स्मारक में प्रवेश नहीं मिलेगा।

    राष्ट्रपति की विजिट से पहले ही बंद होगा ताजमहल

    काेआपरेटिव रिपब्लिक आफ गुयाना के राष्ट्रपति डा. मोहम्मद इरफान अली बुधवार को ताजमहल देखने आ रहे हैं। उनके लिए शाम 4:15 से 6:30 बजे तक या विजिट पूरा होने तक स्मारक बंद रहेगा। गुयाना के राष्ट्रपति की विजिट से दो घंटे पूर्व 2:15 बजे ही पूर्वी व पश्चिमी गेट स्थित टिकट विंडो बंद कर दी जाएंगी। इस समय के बाद किसी पर्यटक को स्मारक में प्रवेश नहीं मिलेगा। गुयाना के राष्ट्रपति की विजिट के निर्धारित समय से एक घंटे पूर्व 3:15 बजे तक स्मारक से सभी पर्यटकों को बाहर निकाल दिया जाएगा। इसके बाद स्मारक में सुरक्षा जांच की जाएगी।

    ये भी पढ़ें;

    Bihar News : बिहार में आटा हुआ महंगा, 7 दिन में 5 रुपये तक बढ़े दाम, अब 1kg के लिए चुकाने होंगे इतने रुपये

    दोपहर 2:15 बजे के बाद एंट्री बंद

    अधीक्षण पुरातत्वविद् डा. राजकुमार पटेल ने बताया कि ताजमहल में दोपहर 2:15 बजे के बाद किसी पर्यटक को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। गुयाना के राष्ट्रपति की विजिट के लिए निर्धारित समय से एक घंटा पूर्व ही स्मारक खाली करा लिया जाएगा।

    तीन जगह होगा स्वागत

    गुयाना के राष्ट्रपति का शहर में आगमन पर तीन जगह स्वागत किया जाएगा। खेरिया एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़े, शिल्पग्राम में फूलों की होली और ताजमहल के पूर्वी गेट पर मयूर नृत्य की प्रस्तुति होगी। पर्यटन विभाग द्वारा इसके लिए व्यवस्था की गई है। 

    खबरें और भी