विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

E-KYC नहीं कराई तो महंगा पड़ेगा LPG सिलिंडर: 10 साल बाद फिर लागू होंगी दोहरी कीमतें

Published: Sat, 19 Sep 2026 09:30 AM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2026 03:18 PM (IST)

Agra News: जिन उपभोक्ताओं ने एलपीजी कनेक्शन के लिए ई-केवाईसी नहीं कराई है, उन्हें जल्द ही बाजार निर्धारित मूल्य पर ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, आगरा। अगर आपके पास द्रवित पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) कनेक्शन है। अभी तक ई-अपने उपभोक्ता को जानें (केवाईसी) नहीं कराई है तो आपकी परेशानी बढ़ने जा रही है। केवाईसी न होने पर जल्द ही आपको बाजार निर्धारित मूल्य पर सिलिंडर मिलेगा।

शुक्रवार को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, हिंदुस्तान और भारत पेट्रोलियम ने सभी गैस एजेंसियों को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं। 10 साल के बाद फिर से दोहरी कीमत व्यवस्था को लागू होने जा रही है। इसकी तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।

10 साल के बाद एलपीजी ग्राहकों के लिए जल्द लागू होने जा रही है दोहरी कीमत व्यवस्था

जिले में 13.57 लाख उपभोक्ता हैं। इसमें साढ़े छह लाख इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के उपभोक्ता हैं। कोई भी उपभोक्ता अब 25 दिनों में सिलिंडर की बुकिंग करा सकता है। वर्तमान में सिंगल कीमत व्यवस्था लागू है। जिले में 75 हजार से अधिक उपभोक्ता ऐसे हैं। जिन्होंने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है। उपभोक्ताओं को लगातार मौके भी दिए गए हैं।

एक नजर में 

  • 13.57 लाख जिले में एलपीजी उपभोक्ता हैं
  • 6.50 लाख इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के उपभोक्ता हैं
  • 89 गैस एजेंसी जिले में हैं
  • 58 गैस एजेंसी सिर्फ इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की हैं

यह भी पढ़ें- UP Roadways में कंडक्टर की भर्ती में बड़ा बदलाव, आउटसोर्स खत्म, अब सीधे लिए जाएंगे परिचालक

कैसे कराएं गैस सिलिंडर की ई-केवाईसी?

(Gas cylinder subsidy eKYC status check) उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए ई-केवाईसी की प्रक्रिया को बेहद सरल बनाया गया है। एलपीजी कार्डधारक अपनी संबंधित गैस एजेंसी के शोरूम या वितरक के पास जाकर बायोमेट्रिक (अंगूठे के निशान) के जरिए यह सत्यापन आसानी से करा सकते हैं।

समझिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस:

  • संबंधित गैस एजेंसी का एप डाउनलोड करें। जैसे- इंडियन ऑयल, भारत गैस या एचपी।
  • ऐप खोलें और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।प्रोफाइल या सर्विस मेन्यू में जाएं
  • Aadhaar Authentication या e-KYC विकल्प पर क्लिक करें
  • अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें
  • Aadhaar Face RD एप की मदद से चेहरे का बायोमेट्रिक सत्यापन पूरा करें
  • सफल सत्यापन के बाद स्क्रीन पर पुष्टि का संदेश आ जाएगा

केवाईसी नहीं कराने पर बाजार निर्धारित मूल्य पर मिलेगा सिलिंडर

ऑल इंडिया इंडेन वितरक संघ के मंडल अध्यक्ष विपुल पुरोहित ने बताया कि वर्तमान में सिलिंडर की कीमत 952 रुपये है जिसमें 12 रुपये की सब्सिडी शामिल है। जल्द ही ऑयल कंपनियां दोहरी कीमत व्यवस्था लागू करने जा रही हैं। इसमें घरेलू सिलिंडरों के दो रेट होंगे। केवाईसी न कराने वाले और गैर उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं को बाजार रेट पर सिलिंडर मिलेगा। यह बिना सब्सिडी का होगा। उन्होंने बताया कि 10 साल पूर्व दोहरी कीमत व्यवस्था लागू थी जो अब फिर से शुरू होने जा रही है।