Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आगरा में धू-धू कर जली इलेक्ट्रिक स्कूटी, सिपाही ने पत्नी-बच्चों संग कूदकर बचाई जान

    Updated: Sun, 17 May 2026 09:34 AM (IST)

    आगरा में दीवानी चौराहे के पास एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। स्कूटी पर सवार सिपाही ने अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ कूदकर जान बचाई, जबकि स् ...और पढ़ें

    आग की लपटों में इलेक्ट्रिक स्कूटी।

    आग की लपटों में इलेक्ट्रिक स्कूटी।

    HighLights

    1. आगरा में इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग

    2. सिपाही ने पत्नी और बच्चों संग कूदकर जान बचाई

    3. दीवानी चौराहे के पास हुआ हादसा, शॉर्ट सर्किट वजह

    जागरण संवाददाता, आगरा। इलेक्ट्रिक स्कूटी में दीवानी चौराहे के पास शनिवार सुबह अचानक आग लग गई । स्कूटी पर सवार सिपाही ने पत्नी और दो बच्चों के साथ कूदकर जान बचाई। कुछ ही पल में स्कूटी लपटों से घिर गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। दीवानी में मौजूद फायर ब्रिगेड ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

    दीवानी चौराहे के पास हादसा होने से मची अफरा-तफरी

    अलीगढ़ के गांव लोधा निवासी मनोज कुमार आगरा कमिश्नरेट में सिपाही के पद पर तैनात हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती पुलिस लाइन में है। पत्नी और दो बच्चों को गांव जाना था, इसलिए वह उन्हें बस में बिठाने के लिए स्कूटी से भगवान टाकीज चौराहे पर जा रहे थे। शनिवार सुबह 11 बजे। जैसे ही स्कूटी दीवानी चौराहे के पास पहुंची, उसमें आग लगने के साथ धुआं उठने लगा। मनोज ने आनन-फानन में स्कूटी को सड़क किनारे रोका और पत्नी बच्चों के साथ कूदकर जान बचाई।

    दस दिन पहले ही खरीदी थी स्कूटी, सभी लोग हैं सुरक्षित

    दंपती और बच्चे स्कूटी के पास से हटे ही थे, तभी स्कूटी आग का गोला बन गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। दीवानी में मौजूद अधिवक्ताओं व वादकारियों की भीड़ सड़क पर जुटने से कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया। दीवानी में मौजूद फायर ब्रिगेड ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। मनोज ने बताया कि उन्होंने दस दिन पहले ही स्कूटी खरीदी थी। आग की वजह शार्टसर्किट माना जा रहा है।

    ये सावधानी बरतें

    • इलेक्ट्रिक वाहनों को धूप में खड़ा करने से बचें। धूप में बैटरी गर्म होने से आग का खतरा रहता है।
    • इलेक्ट्रिक वाहन चलाने के तुरंत बाद उसकी बैटरी चार्ज करने से बचें।
    • क्षमता से अधिक वजन और तेज रफ्तार में वाहन चलाने से बचें।
    • बैटरी, वायरिंग और कनेक्शनों की समय-समय पर जांच करें।
    • अधिकृत सर्विस सेंटर पर सर्विस कराएं और कंपनी के पार्ट्स ही डलवाएं।

    थाना प्रभारी न्यू आगरा निशामक त्यागी ने बताया कि फायर ब्रिगेड ने आग को बुझा दिया था। पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत नहीं की गई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- नई दिल्ली-आगरा तीसरी रेल लाइन: 600 करोड़ से 26 KM की लंबी लाइन घटाएगी मालगाड़ियों का प्रेशर