Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिजली चोरी की अनोखी ट्रिक देखकर हैरान, स्ट्रीट लाइट के स्विच बॉक्स से घर-दुकानों में सप्लाई; आगरा में कनेक्शन काटे

    Updated: Wed, 10 Jun 2026 11:44 AM (IST)

    आगरा में नगर निगम के स्ट्रीट लाइट पोलों से बिजली चोरी पकड़ी गई, जहां एक दर्जन से अधिक अवैध कनेक्शन काटे गए और केबिल जब्त की गईं। अधिकारियों ने सख्त का ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. आगरा में स्ट्रीट लाइट पोलों से बिजली चोरी का खुलासा।

    2. नगर निगम ने एक दर्जन से अधिक अवैध कनेक्शन काटे।

    3. टोरेंट पावर को कानूनी कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया।

    जागरण संवाददाता, आगरा। नगर निगम के स्ट्रीट लाइट पोलों पर लगे स्विच बाक्स से बिजली चोरी हो रही है। नगर निगम के विद्युत विभाग और टास्क फोर्स टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर एक दर्जन से अधिक अवैध कनेक्शनों को काट दिया। केबिल को जब्त कर लिया गया है।

    घर, दुकान और खोखों तक पहुंचाई जा रही थी अवैध बिजली, केबिल जब्त

    सूचना के आधार पर टीम देवरी रोड और कोटली बगीची पहुंची। जांच के दौरान पाया गया कि कई स्थानों पर स्विच बाक्स से सीधे तार जोड़कर बिजली का उपयोग किया जा रहा था। टीम ने मौके पर ही अवैध कनेक्शनों को काटते हुए केबिल जब्त कर ली। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि सार्वजनिक संपत्ति से बिजली चोरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी।

    विजिलेंस कार्रवाई के लिए टोरंट पावर को लिखा पत्र, होगी सख्त कार्रवाई

    मुख्य अभियंता (विद्युत एवं यांत्रिक) अजय कुमार राम ने बताया कि अभियान के दौरान एक दर्जन से अधिक अवैध कनेक्शन पकड़े गए हैं। संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ आगे की कानूनी एवं विजिलेंस कार्रवाई सुनिश्चित कराने के लिए टोरेंट पावर को पत्र भेजा गया है।

    यह भी पढ़ें- मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार, फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घायल

    यह भी पढ़ें- ज़ुल्म की इंतिहा हो गई... संभल में 55 फीट ऊंची मस्जिद बुलडोजर से ढहाई, सांसद बर्क का तीखा हमला

    अजय कुमार राम ने कहा कि बिजली चोरी से सरकारी संसाधनों को नुकसान पहुंचता है और इससे आम जनता को मिलने वाली सुविधाएं भी प्रभावित होती हैं।

    खबरें और भी