यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Agra Fire News: शार्ट सर्किट की चिंगारी से लगी छप्पर में आग, दो बच्चियों की जलकर मौत, एक बालक भी झुलसा
Agra News आगरा में दर्दनाक घटना घटित हुयी। जिस समय छप्पर में आग लगी उसके नीचे तीन बच्चे सो रहे ...और पढ़ें

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में थाना बसई जगनेर के करहकी गांव में छत पर बने छप्पर में बिजली के तारों में शार्ट सर्किट की चिंगारी से आग लग गयी। छप्पर में सोती दो मासूम बच्चियों की जिंदा जलकर मौत हो गयी। एक बच्चे की हालत गंभीर है।
तीन बच्चे छप्पर के नीचे सो रहे थे
मृत बच्चों के नाम तीन वर्षीय कनक और पांच वर्षीय वीनेश हैं। घटना दोपहर 12 बजे की है। वीरेंद्र के मकान की छत के ऊपर छप्पर में उनके तीन बच्चे सो रहे थे। ऊपर से निकलते तार में शार्ट सर्किट की चिंगारी छप्पर में गिरने से आग लग गई। उसमें सो रही सगी बहनों कनक और वीनेश की मौके पर मौत हो गई।
