Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Agra News: फ्रेंच जोड़े को भाया सनातन धर्म; ताजमहल के साए में सात जन्मों के बंधन में बंधे, अब बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेंगे

    Updated: Tue, 26 Dec 2023 10:59 AM (GMT+05:30)

    Agra News इटैलियन साड़ी और शेरवानी पहनकर की फ्रेंच जोड़े ने शादी। ताजमहल के पास लिए सात फेरे। आगरा में विदेशी जोड़ों की यह पहली शादी नहीं है। भारत आने ...और पढ़ें

    Agra News: ताजमहल के साए में फ्रेंच जोड़े की शादी
    Agra News: ताजमहल के साए में फ्रेंच जोड़े की शादी

    HighLights

    1. पूर्व में कर चुके थे शादी, हिन्दू रीति-रिवाजों से हुए संस्कार
    2. काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद लेने जाएंगे

    जागरण संवाददाता, आगरा। ताजमहल के साए में अपने प्यार को सात जन्मों का बंधन बनाने के लिए फ्रांसीसी जोड़े ने वैदिक रीति रिवाजों के साथ शादी रचाई। पंडित ने संस्कृत में मंत्र पढ़ने के बाद अंग्रेजी में अनुवाद कर उनका अर्थ बताया। सनातन धर्म के अनुरूप अब विदेशी जोड़ा काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद लेने जाएगा।

    फ्रांस के 31 साल के इस्केंडर और 29 साल की बासमा पेरिस में नौकरी करते हैं। दोनों पूर्व में प्रेम विवाह कर चुके हैं। बासमा ने अपने प्यार को कई जन्मों तक का साथ देने की इच्छा जताई तो इस्केंडर ने इंटरनेट पर सर्च किया। उन्हें दोबारा शादी के लिए विश्व में सनातन धर्म और आगरा से बेहतर जगह नहीं मिली। दोनों भारत भ्रमण पर आए और आगरा में एक निजी होटल संचालक से संपर्क किया।

    Read Also: Weather Update UP: पहाड़ों पर बर्फबारी से तेजी से बदला यूपी में मौसम, सुबह शाम कोहरा की चेतावनी, अब सताएगी कड़ाके की सर्दी

    होटल संचालक जावेद ने किनारी बाजार से शादी के परिधान शेरवानी, दूल्हे की पगड़ी और दुल्हन की साड़ी व ज्वैलरी की खरीदारी करवाई। ताजगंज के रहने वाले पंडित सूरज शर्मा ने शादी में पुरोहित बनने की जिम्मेदारी उठाई। मंडप सजाकर अग्नि के सात फेरे दिलाए और अंग्रेजी में सातों वचन दिलवाए। विदेशी दूल्हे ने मांग भरकर पत्नी के गले में मंगलसूत्र पहनाया।

    Read Also: Love Story: सगाई की अगली रात घर से गायब हुई युवती, जिस प्रेमी संग भागी, वो निकला शादीशुदा, पिता ने दर्ज कराया केस

    जावेद ने बताया कि अतिथियों की इच्छा पर यह आयोजन किया गया। बराती इनके साथ आए वाहन चालक, होटल का स्टाफ और अन्य स्थानीय लोग बने। दोनों ने जमकर नृत्य और फोटोग्राफी करवाई। अब विदेशी जोड़ा सनातन धर्म की रीति के अनुसार गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए काशी जाकर बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लेगा।

    खबरें और भी