विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Agra Crime News: होटल में बंधक बना कर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, रात भर की जबरदस्ती फिर दोस्तों को सौंपा, दहशत में लड़की

Published: Tue, 19 Mar 2024 07:14 AM (IST)

Agra Crime News In Hindi Today आरोप है कि उनके चंगुल से बच कर घर आते समय भी तीन युवकों ...और पढ़ें

Agra News: होटल में लड़की से दुष्कर्म की सूचना के बाद जांच करती फोरेंसिक टीम।
Agra News: होटल में लड़की से दुष्कर्म की सूचना के बाद जांच करती फोरेंसिक टीम।

HighLights

  1. बच कर भागने पर गांव के बाहर युवकों ने दबोचा
  2. 13 वर्षीय आठवीं की छात्रा को होटल दुष्कर्म

जागरण संवाददाता, आगरा। खंदौली की रहने वाली 13 वर्षीय आठवीं की छात्रा को होटल में शेफ का काम करने वाले युवक ने बहला कर अपने जाल में फंसा लिया। बंधक बना कर रखा और दोस्तों के साथ होटल में सामूहिक दुष्कर्म किया।

खंदौली की रहने वाली पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी 13 वर्षीय बेटी क्षेत्र के एक विद्यालय में आठवीं की छात्रा है। स्कूल के पास हाथरस रोड पर ब्रदर्स पैलेस होटल में एत्माद्दौला के प्रकाश नगर का टिंकू गुप्ता शेफ है। बेटी वहां सहेलियों के साथ चाऊमीन खाने जाती थी।

एक होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म

टिंकू ने उसे चाऊमीन खिलाने के बहाने बातों में फंसा लिया। फरवरी माह में पैलेस के कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। लोकलाज के डर से बेटी ने किसी को यह बात नहीं बताई। 15 मार्च को बेटी पेपर देने के बाद चाऊमीन खाने गई। टिंकू ने उसे पैलेस के कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। रात भर वहीं रखा। अगले दिन बेटी को ट्रांस यमुना क्षेत्र के एक होटल में ले जाकर रखा।

अपने दो दोस्तों लक्की बघेल और प्रमोद पंडित को बुला लिया। उन दोनों ने भी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह पुत्री जान बचाकर घर लौटी। स्वजन को जानकारी दी। इसके बाद स्वजन पीड़िता को लेकर ट्रांस यमुना थाना पहुंचे।

शिकायत पर मुकदमा

एसीपी छत्ता हेमंत कुमार ने बताया कि रविवार को स्वजन पीड़िता के साथ शिकायत लेकर आए थे। मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया गया।घटनास्थल की फोरेंसिक टीम से जांच कर साक्ष्य एकत्रित किए हैं। मुख्य आरोपित टिंकू और उसके साथी प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे आरोपित लक्की की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ेंः रामपुर तिराहा कांड: दुष्कर्म के दोनों दोषियों को आजीवन कारावास, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह के न्यायालय ने सुनाया निर्णय

गांव लौटने पर युवकों ने दबोचा

पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है कि तीन युवकों की दरिंदगी झेल चुकी 13 वर्षीय बेटी जब रात में दरिंदों की पकड़ से बच कर गांव आ रही थी। उसी दौरान तीन युवकों ने उसे रोक लिया और दुष्कर्म किया।

ये भी पढ़ेंः बात सेहत की, फरवरी में बदला मौसम कर रहा बीमार, वायरस के स्ट्रेन से फैल रहा संक्रमण, मरीजों को 15 दिन में दोबारा इंफेक्शन

प्रभारी निरीक्षक ट्रांस यमुना सुमनेश विकल ने बताया कि पीड़िता ने पूछताछ में आरोप लगाए हैं। इसकी जांच के लिए पुलिस टीम गांव में जाकर जांच कर रही है।

प्रमाेद ने दिलाया था कमरा

पुलिस पूछताछ में जानकारी मिली है कि होटल संचालक के दाे होटल हैं। आरोपित प्रमोद भी होटल में ही काम करता था। उसी के जरिये टिंकू ने छात्रा को कमरे में रखा था। लक्की बघेल दोनों का दोस्त था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।