Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Agra News: एक्सप्रेस-वे के पास युवती से सामूहिक दुष्कर्म, तीन घंटे तक आरोपित लूटते रहे अस्मत

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Thu, 29 Dec 2022 07:19 AM (IST)

    Agra News यमुना एक्सप्रेस-वे के पास गाड़ी खड़ी करके लूटते रहे अस्मत। आरोपितों की उम्र में दोगुने का अंतर एक 20 और दूसरा है 46 वर्ष का। पीड़ित युवती अप ...और पढ़ें

    Agra News: युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपित।
    Agra News: युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपित।

    आगरा, जागरण संवाददाता। नोएडा से बिधूना (जिला औरैया)जा रही युवती को ईको गाड़ी में बैठाकर पहले चालक ने हाईवे पर ही घुमाया। इसके बाद कुबेरपुर लाकर अपने दोनों साथियों को बैठा लिया। तीनों आरोपितों के चंगुल में युवती तीन घंटे तक रही। वे यमुना एक्सप्रेस-वे के पास झाड़ियों के बीच गाड़ी खड़ी करके उसकी अस्मत लूटते रहे। थाने पहुंचने के बाद युवती बदहवास थी। पुलिस जब उसे घटनास्थल पर लेकर पहुंची तो वह ठीक से बात नहीं कर पा रही थी। घटनास्थल बताने में भी उसे भ्रम हो रहा था। इसलिए पुलिस उसे थाने लौटा लाई। अभियोग पंजीकृत करने के बाद उसे फिर घटनास्थल पर ले गई।

    नोएडा से गाड़ी में बैठी थीं छह सवारियां

    युवती ने बताया कि नोएडा से रवाना होते समय ईको गाड़ी में छह सवारियां बैठी थीं। वह पीछे की सीट पर बैठकर फिरोजाबाद तक गई थी। वहां से चालक ने उसे बिधूना छोड़ने की बात कही तो वह उसके इरादे नहीं समझ पाई थी। अचानक उसे नींद आ गई। नींद खुली तो वह सुनसान जगह पर थी। ईको गाड़ी में दो लोग और बैठे हैं। वे आपस में बात करने लगे तब उनके मंसूबे समझ में आए। इसके बाद आरोपितों ने उसके साथ घिनौनी हरकत की। रात एक बजे से तड़के चार बजे तक वह उनके चंगुल में ही रही। इसके बाद आरोपितों ने उसे आटो में बैठा दिया था।

    ये हैं आरोपित

    1- जयवीर सिंह: उम्र 35 वर्ष, निवासी- गांव रसूलपुर एत्मादपुर, काम- ईको गाड़ी चालक

    2- हेमंत उर्फ टीटू: उम्र-20 वर्ष, निवासी गढ़ी रामी एत्मादपुर, काम- ईको गाड़ी चालक

    3- राजराज उर्फ चाचा: उम्र 46 वर्ष, निवासी गढ़ी रामी एत्मादपुर, काम- चाय की दुकान

    ये भी पढ़ें...

    Agra News: यमुना एक्सप्रेसवे पर रात 1 से 4 बजे तक युवती से सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने पुलिस को सुनाई आपबीती

    दो माह पहले नौकरी छोड़ आ गई थी युवती

    युवती ने बताया कि उसके परिवार की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। वह 12वीं में पढ़ रही है। कुछ माह पहले नौकरी करने नोएडा गई थी। वहां उसकी मौसी रहती हैं। मौसी के घर में रहकर उसने कपड़े की एक फर्म में नौकरी की थी। छह माह बाद नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद वह गांव आ गई थी। उसके 10 हजार फर्म मालिक पर शेष थे, उन्हें लेने के लिए नोएडा गई थी। फर्म मालिक ने यह रकम बाद में देने के लिए बोल दिया था। इस पर वह गांव लौटने के लिए नोएडा से मंगलवार रात को ही निकली थी।