विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Agra News: आगरा में असोम की युवती से सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली रेलवे स्टेशन से शादी का झांसा देकर लाया था युवक

Published: Wed, 06 Nov 2024 07:25 AM (IST)

युवती ने बताया कि मनोज ने यहां पर उससे दुष्कर्म किया। अगले दिन उसके साथ मित्र कान्हा ने भी दुष्कर्म ...और पढ़ें

Agra News: खबर में प्रतीकात्मक तस्वीर का उपयोग किया गया है।
Agra News: खबर में प्रतीकात्मक तस्वीर का उपयोग किया गया है।

HighLights

  1. पुलिस ने मनोज गायकवाड़ और कान्हा को गिरफ्तार किया
  2. पुलिस युवती का मेडिकल परीक्षण कराएगी

जागरण संवाददाता, आगरा। Agra News: दिल्ली रेलवे स्टेशन से शादी का झांसा देकर लाई गई असोम की 20 वर्षीय युवती से दो युवकों ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह गंगानगर (राजस्थान) में अपनी बड़ी बहन के पास आई थी।

तीन दिन पहले वह ट्रेन से दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची। वहां से उसे भाई के पास केरल जाने के लिए ट्रेन पकड़नी थी। इसी दौरान वहां मनोज गायकवाड़ ने उससे मित्रता कर ली। उसने कहा कि वह भी केरल जा रहा है। टिकट लेकर ट्रेन में बैठ गया। इसके बाद आगरा में कैंट रेलवे स्टेशन पर उतार लिया।

मनोज गायकवाड़ और कान्हा गिरफ्तार 

मनोज ने कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है। वह उसे गांव भालरा में अपने मित्र कान्हा के यहां लेकर पहुंचा और वहां दुष्कर्म किया। अगले दिन उसके साथ कान्हा ने भी दुष्कर्म किया। इसके बाद एक महिला ने मदद की, जिससे बाद में पुलिस तक पहुंची। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मनोज गायकवाड़ और कान्हा को गिरफ्तार कर लिया।

इंस्पेक्टर किरावली केवल सिंह ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। बुधवार को बयान दर्ज कराने को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। 

गिरफ्तारी का प्रतीकात्मक फोटो।

किशोरी से सौतेले भाई ने किया दुष्कर्म

ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में सौतेले भाई ने 14 वर्ष की किशोरी को दुष्कर्म का शिकार बना लिया तीन दिन बाद किशोरी की हालत बिगड़ने पर उसने मां को जानकारी दी। आरोपित सौतेले भाई के विरुद्ध दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

दूसरा निकाह किया था महिला ने

ट्रांस यमुना क्षेत्र की महिला ने बताया कि चार वर्ष पहले उसने दूसरा निकाह किया था। उनकी पहले पति से तीन बेटी हैं। एक की शादी हो चुकी है। दो बेटी उनके साथ रहती हैं। पति के भी पहली पत्नी से दो बेटे हैं। सौतेले बेटे ने दीपावली से तीन दिन पहले बेटी को नशा मिली कोल्ड ड्रिंक पिला दी। बेसुध हालत में सौतेले भाई ने किशोरी से दुष्कर्म किया। वह बेटी को मायके लेकर आयी थी। हालत बिगड़ने पर डाक्टर को दिखाया। तब बेटी ने उसे सौतेले भाई द्वारा दुष्कर्म की जानकारी दी। मां ने पुलिस को बताया कि आरोपित के धमकी देने से बेटी दहशत में है।

ये भी पढ़ेंः UP News: मासूम बच्चों ने पिता को किया अंतिम सैल्यूट, आतंकी हमले में बलिदानी लांस नायक विवेक देशवाल पंचतत्व में विलीन

ये भी पढ़ेंः UP News: वर्दी का रौब दिखाकर लोगों से वसूली कर रहा था फर्जी दारोगा शादाब, शाैक के लिए बनाता था वीडियो

इंस्पेक्टर थाना ट्रांस यमुना भानू प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपित सौतेले भाई के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।