Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vande Bharat Train: एक और वंदे भारत मेट्रो एक्सप्रेस की मिलेगी सौगात, जुलाई में ट्रॉयल, 130 KM की स्पीड से इस ट्रैक पर दौड़ेगी

    Updated: Tue, 14 May 2024 01:35 PM (IST)

    Vande Bharat Train News Agra Update जुलाई में होगा वंदे भारत मेट्रो एक्सप्रेस का परीक्षण दिल्ली तक चलेगी। पहली वंदे भारत का भी इसी ट्रैक पर परीक्षण हु ...और पढ़ें

    Vande Bharat Train: जुलाई में होगा वंदे भारत मेट्रो एक्सप्रेस का परीक्षण, दिल्ली तक चलेगी
    Vande Bharat Train: जुलाई में होगा वंदे भारत मेट्रो एक्सप्रेस का परीक्षण, दिल्ली तक चलेगी

    HighLights

    1. नई दिल्ली इंटरसिटी का लेगी स्थान
    2. लखनऊ के लिए भी चलेगी

    जागरण संवाददाता, आगरा। नई दिल्ली-आगरा रेल खंड के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ने जा रही है। जुलाई में इस रेल खंड में वंदे भारत मेट्रो एक्सप्रेस का परीक्षण होगा।

    यह खंड देश का पहला सेमी हाईस्पीड ट्रैक है जिसमें 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेने चल सकती हैं। नई ट्रेन 12 से 16 कोच की होगी। यह नई दिल्ली इंटरसिटी का स्थान लेगी। वहीं इसी साल आगरा से लखनऊ के मध्य भी वंदे भारत मेट्रो ट्रेन का संचालन शुरू होगा।

    आगरा से नई दिल्ली की दूरी 200 किमी

    आगरा से नई दिल्ली के मध्य इंटरसिटी सुबह 5.50 बजे कैंट स्टेशन से चलती है। रेलवे अब 150 से 200 किमी की दूरी वाले शहरों में वंदे भारत मेट्रो का संचालन करने जा रहा है। आगरा से नई दिल्ली की दूरी 200 किमी है। यह देश का पहला सेमी हाईस्पीड ट्रैक भी है। 

    रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि वंदे भारत मेट्रो का परीक्षण नई दिल्ली से आगरा खंड में जुलाई में होगा। 14 कोच की ट्रेन को दौड़ाया जाएगा फिर यह ट्रेन आगरा से नई दिल्ली के लिए चलेगी। इस ट्रेन में 12 से 16 कोच होंगे। धीरे-धीरे नई दिल्ली इंटरसिटी को बंद किया जाएगा। वहीं आगरा से लखनऊ इंटरसिटी के मध्य भी वंदे भारत मेट्रो एक्सप्रेस का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन रैक उपलब्ध होने के बाद ही चलेगी।

    Read Also: UP News: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर व्यापारी के बेटे ने महिला टोलकर्मी पर चढ़ाई कार, 160 रुपये के लिए एक जिंदगी से खेला कार सवार

    जल्द घोषित होगा किराया 

    परीक्षण के दो सप्ताह के बाद रेलवे द्वारा किराया सूची घोषित की जाएगी। स्टेशनों के ठहराव और बुकिंग की तारीख भी घोषित की जाएगी। इस ट्रेन में एडवांस बुकिंग भी होगी।

    Read Also: बदायूं; पड़ोसी की पत्नी से लव मैरिज करने पर दिखाई हैवानियत; खंभे से बांधकर मुंह किया काला, पेशाब भी पिलाई

    यह वंदे भारत भी हैं प्रस्तावित

    आगरा से लखनऊ, आगरा से प्रयागराज, आगरा से जयपुर इन सभी शहरों के लिए वंदे भारत का संचालन प्रस्तावित है। यह ट्रेन चलने से यात्रियों को सहूलियत रहेगी। वर्तमान में आगरा से होकर दो वंदे भारत गुजरती हैं।

    खबरें और भी