Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PM Awas Yojna: प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता शर्तों में बदलाव, अब 15 हजार रुपये महीने आय पर भी पात्र

    Updated: Sat, 21 Sep 2024 03:35 PM (IST)

    PM Awas Yojna Update News मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह ने जानकारी दी है कि अब 15 हजार रुपये महीने की आमदनी वाले भी प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए ...और पढ़ें

    PM Awas Yojna: प्रधानमंत्री आवास योजना की सांकेतिक तस्वीर का उपयोग किया गया है।
    PM Awas Yojna: प्रधानमंत्री आवास योजना की सांकेतिक तस्वीर का उपयोग किया गया है।

    HighLights

    1. पहले 10 हजार रुपये थी पात्रता की शर्त
    2. बाइक और फ्रिज वाले नहीं होते थे पात्रता में शामिल

    जागरण संवाददाता, आगरा। PM Awas Yojna: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की पात्रता शर्तों में शासन द्वारा बदलाव किया गया है। नए पात्रों के लिए जिले में जल्द ही सर्वे शुरू होने जा रहा है। अब 10 हजार रुपये महीने की जगह 15 हजार रुपये महीने आय वालों को भी इसका लाभ मिलेगा। वहीं दो कमरे के कच्चे आवास, फ्रिज, दो पहिया वाहन वाले भी पात्र होंगे। चयन के लिए गांव स्तर पर खुली बैठकें होंगी। इस योजना की जानकारी के लिए सभी को जागरूक किया जा रहा है।

    हर चरण में होगी प्रभावी मॉनिटिरिंग

    मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह ने शुक्रवार को विकास भवन में मीडिया को बताया कि पात्र व्यक्तियों के चयन के लिए हर चरण में प्रभावी मॉनिटिरिंग होगी। पात्र, निराश्रित, वास्तविक हकदार जरूरतमंद को सर्वे में सम्मिलित किया जाएगा। वर्ष 2018 के सर्वे में दो पहिया वाहन, फ्रिज, आवेदन कर्ता के परिवार के किसी सदस्य की 10 हजार प्रतिमाह आय नियम को बदला गया है। अब 15 हजार तक की धनराशि वाले सम्मिलित होंगे। ये लाभ ग्रामीण क्षेत्र में मिलेगा।

    खुली बैठक में लाभार्थियों का चयन

    सीडीओ प्रतिभा सिंह ने बताया, कि गांव स्तर पर सर्वे कराकर खुली बैठकों में पात्र लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। गांव, विकास खंड एवं जिला स्तर पर लाभार्थियों का सत्यापन कर लाभ दिया जाएगा। गांव स्तर पर होने वाली खुली बैठक की फोटोग्रॉफी कराकर इसे एलबम के रूप में जिले स्तर पर संरक्षित किया जाएगा। पीएम आवास योजना के लिए शासन स्तर से लगातार लाभार्थियों को लाभ दिया जा रहा है।

    ये भी पढ़ेंः UP Politics: ' हम आजम खां को किनारे लगा रहे आप वहां मत जाइए' ओपी राजभर ने सपा मुखिया पर किया बड़ा खुलासा

    ये भी पढ़ेंः School Closed: अमरोहा के सरकारी स्कूल में पहुंचा तेंदुआ का जोड़ा, डर से कमरों में कैद हुए बच्चे; करनी पड़ी छुट्टी

    नए मानक की दी जा रही है जानकारी

    प्रतिभा सिंह ने बताया कि खंड विकास अधिकारी द्वारा ब्लॉक स्तर पर सभी ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यगण, ग्राम पंचायत सचिव के साथ बैठक कर आवास के सर्वेक्षण एवं नए मानक की जानकारी दी जा रही है। आगरा के सभी ब्लॉकों में योजना की जानकारी पहुंचाई जा रही है। 

    खबरें और भी