Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Health Tips: न्यूट्रिशन का पावरहाउस हैं तुलसी के बीज, ये 8 फायदे आपको कर देंगे हैरान

    By Tanu GuptaEdited By:
    Updated: Wed, 04 May 2022 01:44 PM (GMT+05:30)

    Health Tips तुलसी के बीज प्रोटीन आवश्यक फैट और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होते हैं। तुलसी के बीज बिल्कुल चिया बीज जैसे नजर आते हैं। तुलसी के बीज में चिया ...और पढ़ें

    Health Tips: औषधिये गुणाें से भरपूर होते हैं तुलसी के बीज।
    Health Tips: औषधिये गुणाें से भरपूर होते हैं तुलसी के बीज।

    आगरा, जागरण सवांददाता। तुलसी, ये सिर्फ एक पौधे का नाम नहीं है। सनातन धर्म में तुलसी को इनके गुणाें के कारण ही सर्वोच्च पौधे की मान्यता दी गइ है। तुलसी के पौधे का हर अंश औषधिये गुणाें से भरपूर है। आज बात करते हैं तुलसी के बीज की। डायटिशियन आकांक्षा गुप्ता के अनुसार तुलसी के बीज कई हेल्थ प्रॉब्लम्स को दूर करने के लिए जाने जाते हैं और शरीर को ठंडा भी रखते हैं। इन्हें सब्जा के बीज भी कहा जाता है। वैसे तुलसी के बीज को आमतौर पर फालूदा के बीज के रूप में भी जाना जाता है। यह पोषक तत्वों का एक बेहतरीन सोर्स है। ह्यूमिडिटी भरे मौसम के लिए तुलसी के बीज बेस्ट हैं।

    तुलसी के बीज के गुण

    तुलसी के बीज प्रोटीन, आवश्यक फैट और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होते हैं। आयुर्वेदाचार्य डॉ कविता गोयल के अनुसार तुलसी के बीज बिल्कुल चिया बीज जैसे नजर आते हैं। तुलसी के बीज में चिया बीजों की तुलना में अधिक प्रोटीन सामग्री होती है और कोई कैलोरी नहीं होती।

    तुलसी के बीज के फायदे

    1- तुलसी के बीज में हाई फाइबर और गोंद है, जो पेट साफ करने में कारगर है और ये कब्ज को कम करने में मदद करता है।

    2- ये मूत्रवर्धक है। मूत्र मार्ग में होने वाले संक्रमण (यूटीआई) के लिए ये अद्भुत है। ये गुर्दे को डिटॉक्सीफाई करता है और स्टार्च को ब्लड शुगर में धीमी गति से परिवर्तित करके वजन घटाने में मदद करता है।

    3- वजन घटाने में सहायता करते हैं, क्योंकि तुलसी के बीज भूख को कम करने वाले होते हैं।

    4- ब्लड शुगर को नियंत्रित करते हैं।

    5- कब्ज को दूर करने में मदद करते हैं।

    6- एसिडिटी और सीने में जलन के इलाज में मदद करते हैं।

    7- स्किन और बालों के लिए अच्छे होते हैं।

    8- एस्ट्रोजन के लेवल को कम करते हैं, इसलिए ज्यादा ब्लीडिंग की समस्या वाली महिलाओं के लिए बहुत अच्छे हैं।

    कैसे करें सेवन

    बीजों को पानी में भिगोकर लेने का सबसे आसान और प्रभावी तरीका है। तुलसी के 1-2 चम्मच बीजों को रात भर पानी में भिगो दें। और इसे हर दिन पिएं। तुलसी के बीज को किसी भी अन्य ड्रिंक में मिलाकर पी सकते हैं। मिल्क शेक में मिलाकर पी सकते हैं या फिर किसी फल के जूस में।

    रखे सावधानी भी

    हालांकि, इसके कई फायदों के बावजूद ये बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। ऐसे में उन्हें इनका सेवन करने से बचना चाहिए। अगर इन बीजों को पानी में अच्छी तरह से नहीं मिलाया गया तो छोटे बच्चों का दम घुट सकता। तुलसी के बीज शरीर में एस्ट्रोजन के लेवल को कम करने के लिए जाने जाते हैं। गर्वभती महिलाएं अपनी डाइट में इन बीजों शामिल करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर कर लें। 

    खबरें और भी