यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिल्ली हाईवे पर नशे में धुत युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, गाए बेवफाई के गाने; जान देने का प्रयास
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में दिल्ली हाईवे पर बुधवार शाम एक युवती ने नशे की हालत में रोड पर जमकर हंगामा काटा। नशे में उसने वाहनों के सामने खड़ी होकर ब ...और पढ़ें

HighLights
- दिल्ली हाईवे पर युवती ने किया जान देने का प्रयास
- नशे में वाहनों के सामने खड़े होकर गाए गाने
- बीच सड़क प्रेमी से युवती की मारपीट
जागरण संवाददाता, आगरा। न्यू आगरा क्षेत्र में दिल्ली हाईवे के लायर्स कालोनी कट पर नशे में टल्ली युवती ने जमकर हंगामा कर दिया। नशे में बेवफाई के गीत गाते हुए वाहनों के आगे खड़ी होकर जान देने का प्रयास करने लगी।
जागरूक नागरिकों ने उसे पकड़ कर किनारे किया। इसी बीच उसका प्रेमी मौके पर आ गया। शादी करने को लेकर बहस के बाद दोनों में मारपीट हो गई। सूचना पर न्यू आगरा पुलिस मौके पर आई। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
कुछ माह पहले पत्नी से हुई थी अलग
सुलतानगंज पुलिया क्षेत्र की युवती कुछ माह पूर्व अपने पति से अलग हुई थी। इसके बाद बेलनगंज क्षेत्र के युवक से प्रेम संबंध हो गए। युवक खुद को आवास विकास में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बता रहा था।
युवती ने बताया कि वो युवक से शादी करने के साथ में शराब पीने के बाद युवक ने उससे मारपीट कर दी। इसके बाद वो जान देने के लिए हाईवे पर जाकर जान देने का प्रयास करने लगी। कुछ लोगों ने उसे रोक लिया वरना वो जान दे देती। लोगों की सूचना पर थाना प्रभारी धर्मेंद्र भाटी ने दयाल बाग चौकी प्रभारी को मौके पर भेजा। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर जानकारी कर रही है। युवक युवती अलग-अलग जाति के हैं।

