House Tax बकायेदारों पर चल रही आगरा नगर निगम की कार्रवाई, चार संपत्तियां सील; पांच लाख वसूले
आगरा नगर निगम गृहकर बकायेदारों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। नोटिस के बावजूद बकाया जमा न करने पर संपत्तियां सील की जा रही हैं। हाल ही में चार सं ...और पढ़ें

आगरा नगर निगम।
HighLights
चार संपत्तियां सील कर पांच लाख रुपये वसूले गए।
हरीपर्वत और छत्ता जोन में विशेष अभियान चला।
जागरण संवाददाता, आगरा। गृहकर बकायेदारों के विरुद्ध नगर निगम निरंतर कार्रवाई कर रहा है। 50 हजार से अधिक वाले बकायेदारों को नोटिस के बाद भी बकाया जमा नहीं करने पर संपत्ती सील की कार्रवाई की जा रही है। चार संपत्तियां सील और पांच लाख रुपये वसूले गए हैं।
मंगलवार को हरीपर्वत में विशेष वसूली अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 3,64,811 रुपये की गृहकर वसूली की गई। वहीं बकाया न जमा करने वाले चार संपत्ति स्वामियों की संपत्तियों को सील कर दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान जोनल अधिकारी अवधेश कुमार मौजूद रहे।
वहीं छत्ता जोन में भी अभियान के दौरान दो लाख की राशि चेक के माध्यम से वसूल की गई। नगरायुकत अंकित खंडेलवाल ने बताया कि बकायेदारों को पूर्व में कई बार नोटिस जारी किए गए। कर जमा न करने पर अब सीलिंग एवं प्रवर्तन की कार्रवाई की जा रही है। नागरिकों से अपील है कि वे समय से गृहकर जमा करें, ताकि किसी भी प्रकार की कठोर कार्रवाई से बचा जा सके।