Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sp Singh Baghel: क्यों मोदी सरकार में दूसरी बार मंत्री बने हैं आगरा के सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल?, ये हैं प्रमुख कारण

    Updated: Mon, 10 Jun 2024 07:36 AM (IST)

    Sp Singh Baghel News In Hindi प्रो. बघेल को केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री बनाया था। वे पार्टी के हर प्रयोग में वे फिट बैठते रहे हैं। बेदाग छवि से वे ...और पढ़ें

    मोदी सरकार में दूसरी बार मंत्री बने हैं आगरा के सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल, ये है प्रमुख कारण
    मोदी सरकार में दूसरी बार मंत्री बने हैं आगरा के सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल, ये है प्रमुख कारण

    HighLights

    1. पार्टी के हर प्रयोग पर पूरी मेहनत से काम करने का भी मिला लाभ
    2. राजनीतिक अनुभव, बड़ी जीत और बेदाग चेहरे से दूसरी बार मंत्री बने बघेल

    जागरण संवाददाता, आगरा। लगातार दूसरी बार आगरा से सांसद बने प्रो. एसपी सिंह बघेल को दूसरी बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह यूं ही नहीं मिली है। उनका लंबा राजनीतिक अनुभव, दूसरी बार बड़ी जीत और बेदाग चेहरा इसका आधार बना है। पार्टी की ओर से लिए गए हर निर्णय और प्रयोगों में वे पूरी मेहनत से लगे और साबित करके दिखाया। इसका भी उन्हें इस बार लाभ मिला है।

    लोकसभा चुनाव में इस बार भाजपा चार सौ पार के नारे के साथ उतरी थी। मगर, कई कारणों से पार्टी का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा। उत्तर प्रदेश में दर्जनभर केंद्रीय मंत्रियों को चुनावी मैदान में उतारा गया। इनमें से केवल पांच ही विजयी हो सके। प्रो. एसपी सिंह बघेल इनमें से एक हैं।

    राजनीतिक अनुभव से दी सपा गठबंधन को शिकस्त

    आगरा सुरक्षित सीट से उन्हें दोबारा चुनावी मैदान में उतारा गया था। अपने राजनीतिक अनुभव से उन्होंने चुनाव लड़ा और सपा प्रत्याशी सुरेश चंद कर्दम को शिकस्त दी। इस बार उनके जीत का अंतर लोकसभा चुनाव 2019 से अधिक रहा। यह उनके लिए सकारात्मक रहा। जातिगत समीकरणों में वे फिट बैठते हैं और मजबूत राजनीतिक अनुभव रखते हैं।

    2014 में भाजपा में शामिल हुए

    • वर्ष 2014 वे बसपा से भाजपा में शामिल हुए थे। इसके बाद से पार्टी ने कई प्रयोग में उनको आजमाया।
    • वर्ष 2014 में उन्हें फिरोजाबाद से अक्षय यादव के खिलाफ चुनाव लड़ाया। उन्होंने पूरी मेहनत से सपा के गढ़ में चुनाव लड़ा, लेकिन जीत नहीं सके थे।
    • वर्ष 2017 में उन्हें टूंडला से विधान सभा चुनाव लड़ाया। इसमें उन्होंने सफलता हासिल कर ली।
    • इसके बाद उन्हें प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया। उनका राजनीतिक सफर ठीक चल रहा था।
    • तभी भाजपा ने वर्ष 2019 में आगरा सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ाकर एक और प्रयोग किया। यहां से सांसद बनने के बाद प्रो. बघेल को पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री बनाया गया।
    • इसके बाद वर्ष 2022 में उन्हें करहल विधान सभा क्षेत्र से सपा मुखिया अखिलेश यादव के सामने मैदान में उतार दिया। यहां भी उन्होंने रणनीति से काम किया।
    • पूरी मेहनत से चुनाव लड़ा। सपा के गढ़ में उन्होंने 80 हजार से अधिक मत हासिल किए।

    ये भी पढ़ेंः UP Politics: जानिए कौन हैं बीएल वर्मा जो यूपी की ये हॉट सीट गंवाने के बाद भी मोदी सरकार में लगातार दूसरी बार मंत्री बने

    खबरें और भी

    Read Also: Amroha Accident: आर्टिका और बोलेरो की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, गजरौला के चार यूट्यूबरों की मौत

    आगरा की अपेक्षाएं बढ़ी

    आगरा से उत्तर प्रदेश सरकार में पहले से ही तीन मंत्री हैं। अब केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी आगरा को जगह मिल गई है। इससे आगरा के लोगों की अपेक्षा अब और बढ़ गई हैं।