Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लव मैरिज के बाद पत्नी ने शुरू किया स्टार्टअप, महिलाओं को देने लगी मसाज, तो ऐसा रूठा पति कि पुलिस तक पहुंची बात

    Updated: Sun, 31 Mar 2024 03:05 PM (IST)

    Agra Latest News In Hindi Today पत्नी के स्टार्टअप से पति नाराज काम छोड़ने की जिद पर टूटा परिवार। आगरा में शनिवार को परिवार परामर्श केंद्र में 95 मामल ...और पढ़ें

    Agra News: पत्नी के स्टार्टअप से पति नाराज,काम छोड़ने की जिद पर टूटा परिवार
    Agra News: पत्नी के स्टार्टअप से पति नाराज,काम छोड़ने की जिद पर टूटा परिवार

    HighLights

    1. परिवार परामर्श केंद्र पर 11 परिवारों में हुई सुलह
    2. नशे में 12 बार किया शिक्षिका को काल,मुकदमा दर्ज

    जागरण संवाददाता, आगरा। पत्नी के स्टार्टअप से पति नाराज हो गया। काम न छोड़ने पर पत्नी को छोड़ दिया। पुलिस से शिकायत के बाद मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। काउंसलर्स के समझाने पर भी पति राजी नहीं हुआ। दोनों को अगली तारीख पर बुलाया गया है।

    परामर्श केंद्र के काउंसलर सतीश खिरवार ने बताया कि शनिवार को सदर की रहने वाली महिला और जोधपुर के युवक का मामला सुलह के लिए आया था। महिला ने 2012 में प्रेम विवाह किया था। उसकी यह दूसरी शादी है।अपनी पहली बेटी के पालन के लिए महिला ने कॉस्मेटिक का सामान बेचना शुरू कर दिया। महिलाओं को मसाज देने का काम भी करने लगी।

    पत्नी के इस काम से पति नाराज हो गया। काम छोड़ने का दबाव बनाया। पत्नी के राजी न होने पर दोनों में अनबन हो गई। मामला परामर्श केंद्र पहुंचा। समझाने पर भी पति काम छोड़े बिना पत्नी को साथ रखने को तैयार नहीं हुआ। उन्हें अगली तारीख पर बुलाया गया है।

    पत्नी को देख प्रेमिका आई याद

    वहीं काउंसलिंग के दौरान एक दंपती के विवाद को सुनकर सब हैरान हो गए। सदर की रहने वाली लड़की की 2022 में जगदीशपुरा के युवक से हुई थी। युवक का शादी से पहले एक युवती से प्रेम संबंध था। शादी के बाद पत्नी के साथ रहने पर पति अक्सर पत्नी को प्रेमिका के नाम से संबोधित कर देता था। इस बात से दानों में विवाद हो गया। उनके बीच सुलह के प्रयास किए जा रहे हैं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः Bihar Board 10th Result 2024: टॉप 10 में 23 लड़कियां, इतने विद्यार्थी पास; अपने रिकॉर्ड पर कायम बिहार बोर्ड

    पंखा ठीक कराने की कहने पर प्रधानाचार्या के पति ने धमकाया

    ट्रांसयमुना क्षेत्र में रहने वाली शिक्षिका ने कक्षा का पंखा ठीक कराने के लिए कहने पर प्रधानाचार्या और उसके पति पर धमकाने का आरोप लगाया है।पीड़िता ने मोबाइल की काल रिकार्डिंग को साक्ष्य के तौर पर प्रस्तुत किया है।पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

    कालिंदी विहार की रहने वाली रंजना ने पुलिस को बताया कि वो एटा के जलेसर के नगला श्री कृष्ण स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्य ओमलता यादव से कक्षा एक व दो में पंखा लगाने के लिए कहा था।इस पर उन्होंने अपने पति राजकुमार के नाम की धमकी दी। पति द्वारा विद्यालय के पत्राचार करने और उपस्थिति के हस्ताक्षर का विरोध करने पर स्कूल के पीछे गाड़ देने की धमकी दी।

    ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Election: नाम वापसी के बाद पहले चरण की आठ लोकसभा सीटों पर तस्वीर साफ, मैदान में अब 80 उम्मीदवार

    राजकुमार भी एटा के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक है। शाम होते ही राजकुमार ने नशे में उसे फोन कर धमकाना शुरू कर दिया। 12 बार काल की, चार कॉल पीड़िता ने रिकॉर्ड कर ली। पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।